फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhajanlal family, who was MLA from Congress 10 times, will enter the fray as a rival for the sixth time

दस बार कांग्रेस से विधायक रहा भजनलाल परिवार, छठी बार कांग्रेस को हराने मैदान में उतरेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhajanlal family, who was MLA from Congress 10 times, will enter the fray as a rival for the sixth time
हिसार। जिले के 172464 मतदाता आदमपुर के गढ़ की जीत की फैसला करेंगे। इसमें 92305 पुरुष और 80159 महिला मतदाता शामिल हैं। भजनलाल परिवार ने यहां 5 बार कांग्रेस पार्टी से अलग रहकर चुनाव जीता है। इस सीट पर चौधरी भजनलाल परिवार को 47 से लेकर 77 प्रतिशत तक का वोट मिले हैं। चौधरी भजनलाल को 2005 में यहां सबसे अधिक 77 प्रतिशत वोट मिले थे। 2009 में इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई को हजकां के प्रत्याशी के तौर पर 45 प्रतिशत वोट मिले थे। भजनलाल परिवार 51 साल में यहां से 10 बार कांग्रेस से विधायक रहा।
विज्ञापन

आदमपुर सीट पर कांग्रेस ने 5 बार भजनलाल परिवार के खिलाफ प्रत्याशी उतारे। इसमें भजनलाल परिवार ने 4 बार हजकां के बैनर में दो उपचुनाव और विधानसभा के दो चुनाव जीते। इस बार छठी बार भजनलाल परिवार कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरेगा। वर्ष 1977 में चौधरी भजनलाल जनता दल के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आए थे। वर्ष 2008 में उपचुनाव में हजकां के विधायक बने। कुल बार विधायक रहे चौधरी भजनलाल 7 बार कांग्रेस के विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। कुलदीप बिश्नोई दो बार कांग्रेस व दो बार हजकां से विधायक बन चुके। रेनुका बिश्नोई हजकां से विधायक बन चुकी हैं।
विज्ञापन

वीआईपी सीट आदमपुर
आदमपुर में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के सामने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व सीएम बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, वर्तमान के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ,ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष नाम पार्टी वोट प्रतिशत
1967 एच सिंह कांग्रेस 16955 43.41
1967 ए सिंह निर्दलीय 16704 42.77
1968 चौधरी भजनलाल कांग्रेस 23723 59.26
1968 बलराज सिंह निर्दलीय 13679 34
1972 चौधरी भजनलाल कांग्रेस 28928 60.54
1972 चौधरी देवीलाल निर्दलीय 17967 37.60
1977 चौधरी भजनलाल जनता पार्टी 33193 67.89
1977 मोहर सिंह निर्दलीय 12390 25.34
1982 चौधरी भजनलाल कांग्रेस 42227 68.06
1982 नर सिंह बिश्नोई लोकदल 17515 28.23
1987 जसमा देवी कांग्रेस 41152 55.08
1987 धर्मपाल लोकदल 31880 42.67
1991 चौधरी भजनलाल कांग्रेस 48116 65.70
1991 मास्टर हरि सिंह सजपा 16521 22 .56
1996 चौधरी भजनलाल कांग्रेस 54140 57.15
1996 सुरेंद्र सिंह हविपा 34133 -36 .03
2000 चौधरी भजनलाल कांग्रेस 63174 68.87
2000 गणेशीलाल भाजपा 17117 18.93
2005 चौधरी भजनलाल कांग्रेस 86927 77
2005 राजेश गोदारा इनेलो 15874 14 .22
2009 कुलदीप बिश्नोई हजकां 48058 45.77
2009 जयप्रकाश कांग्रेस 42167 40.06
2014 कुलदीप बिश्नोई हजकां 56757 47
2014 कुलबीर बैनीवाल इनेलो 34419 32.78
2019 कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस 63693 51.7
2019 सोनाली फोगाट भाजपा 34222 27
भाजपा का सबसे बेहतर 2019
आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2019 में रहा। इसमें भाजपा को 27 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। इससे पहले वर्ष 2000 में भाजपा के प्रत्याशी प्रो. गणेशीलाल को 17 प्रतिशत वोट आए थे।

भजन परिवार छोड़कर कांग्रेस का वोटिंग फीसदी 8 से 40 तक रही
वर्ष 1977 में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर पहुंच गया था। वर्ष 2014 में कांग्रेस के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह को केवल 8.47 प्रतिशत वोट मिले थे। भजनलाल परिवार को छोड़कर कांग्रेस का सबसे अच्छा रिजल्ट वर्ष 2009 में जयप्रकाश का रहा। जिन्होंने 40 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed