फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beldar attacked in old enmity, case registered

पुरानी रंजिश को लेकर बेलदार पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Beldar attacked in old enmity, case registered
मंडी आदमपुर। गांव असरावां निवासी व गांव मोठसरा के जलघर में कार्यरत बेलदार पर जानलेवा हमला कर उसे जातिसूचक गाली देने व जान से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया हैं। बेलदार पिछले साल हुई एक हत्या के मामले में गवाह बताया जा रहा हैं। पुलिस ने बेलदार धीराराम को जातिसूचक गाली देने व उसे जान से मारने की कोशिश कर पर दोनों युवको के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव असरावां निवासी धीराराम ने बताया कि वह गांव मोठसरा के वाटर वर्कस में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार करीब दोपहर एक बजे वह वाटर वर्कस में पानी की वाल्व बदल रहा था। उसी समय सुरेंद्र उर्फ कालु निवासी असरावां व उसके साथ एक नामपता नामालूम लड़का दोनों आए और आते ही उसके साथ बदतमीजी करने लगे और जातिसूचक गालियां निकालने लगे। इतना ही नहीं दोनों ने उसको जान से मारने की कोशिश की तो उसने जोर-जोर से शोर मचाया तो दोनों भाग गए। धीराराम ने बताया कि सुरेंद्र उर्फ कालू, उसके दो सगे भाईयों व इसके साथियों ने मिलकर 11 जुलाई 2020 को उसके छोटे भाई फिरोजी राम के साथ लड़ाई झगड़ा कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसका अग्रोहा थाने में मुकदमा दर्ज हैं और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें वह मुख्य गवाह हैं और सुरेंद्र उर्फ कालु उपरोक्त मुकदमा में शामिल है। अब इस केस में उसकी पोलीग्राफी होनी है, जिसकी तारीख 12 अगस्त है। इसी रंजिश के चलते सुरेंद्र उर्फ कालु ने उसको जान से मारने के लिए उस पर जानलेवा हमला किया हैं ताकि वह मुकदमा में गवाही ना दे सके। पुलिस ने धीराराम के ब्यान पर सुरेंद्र उर्फ कालु व एक अन्य के खिलाफ धारा 186,506,195ए, 34 व 3 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed