फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BA's Nisha first in 5000 meter race

Hisar News: 5000 मीटर दौड़ में बीए की निशा प्रथम

Sat, 16 Mar 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 16 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
BA's Nisha first in 5000 meter race
एफसी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में योगा कर करतब दिखाती छात्राएं। 
हिसार। फतेहचंद महिला महाविद्यालय में 64वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्वतारोही अनीता कुंडू ने किया। प्राचार्या डॉ. अनीता सहरावत ने मुख्य अतिथि अनीता कुंडू व अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने छात्राओं को कहा कि वर्तमान समय में खेल एक ऐसा क्षेत्र है जो परस्पर सहयोग एवं टीम की भावना उत्पन्न करके अच्छा कॅरिअर बनाने के साथ-साथ जीवन का सर्वांगीण विकास भी करता है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार रावलवासिया ने छात्राओं को कहा कि खेलों से हमारे जीवन में टीम की भावना पैदा होती है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 14 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 5000 मीटर की दौड़ स्पर्धा में बीए की निशा प्रथम रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनीता कुंडू ने छात्राओं को कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थितियां मायने नहीं रखती बल्कि संघर्ष और कर्म की ताकत ही हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करती है। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य जेनेंद्र कुमार जैन, शिव कुमार सिंगल, बनारसीदास गुप्ता, मदन लाल अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गर्ग के अलावा डॉ. चन्द्रभान, कमलेश भारतीय, पवन कुमार के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित था। इस दौरान रमेश कुमार और आकाशवाणी केंद्र के वक्ता आजाद दूहन ने भी छात्राओं को संबोधित किया। इस समारोह को सफल बनाने में अन्य महाविद्यालयों और विद्यालयों से आए प्रशिक्षक प्रेम सुख, भगीरथ, कर्ण सिंह दलाल, नवीन, स्वीटी, जगदीश चंद्र नूनियां आदि ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं परिणाम
5000 मीटर रेस निशा प्रथम (बीए तृतीय वर्ष)
रिंकी द्वितीय(बीए द्वितीय वर्ष)
सोनिया तृतीय(बीए तृतीय वर्ष)
3000 मीटर रेस निशा प्रथम(बीए तृतीय वर्ष)
सोनिका द्वितीय(बीए तृतीय वर्ष)
बंटी तृतीय(बीए तृतीय वर्ष)
1500 मीटर रेस रिंकी प्रथम (बीए द्वितीय वर्ष)
निशा द्वितीय (बीए तृतीय वर्ष)
पूजा तृतीय (बीए प्रथम वर्ष)
लॉग जंप प्रीति प्रथम(एमए द्वितीय वर्ष)
रिंकी द्वितीय(बीए द्वितीय वर्ष)
नेहा तृतीय(बीए प्रथम वर्ष)
हाई जंप नेहा प्रथम(बीए प्रथम वर्ष)
प्रीति द्वितीय(एमए द्वितीय वर्ष)
बंटी तृतीय(बीए तृतीय वर्ष)
जेवलिन थ्रो रिंकी प्रथम(बीए द्वितीय वर्ष)
नेहा द्वितीय(बीए प्रथम वर्ष)
तमन्ना तृतीय(बीएससी प्रथम वर्ष)
डिस्कस थ्रो भतेरी प्रथम(बीए तृतीय वर्ष)
नेहा द्वितीय(बीए प्रथम वर्ष)
आरती तृतीय(बीए प्रथम वर्ष)
शॉटपुट निशा प्रथम(बीए तृतीय वर्ष)
मनीषा द्वितीय(बीए प्रथम वर्ष)
अनिशा तृतीय(एमकॉम द्वितीय वर्ष)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed