फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Barwala Road will be diversion like Dhansu Road

धान्सू रोड की तरह बरवाला रोड का किया जाएगा डायवर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Barwala Road will be diversion like Dhansu Road
हवाई पट्टी के निर्माण के कारण बरवाला रोड पर काटे गए पेड़। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। धान्सू रोड की तरह अब बरवाला रोड का डायवर्जन किया जाएगा। हवाई पट्टी के आड़े आ रही रोड के हिस्से को जल्द ही तोड़ा जाएगा। हालांकि उससे पहले रोड का डायवर्जन कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डायवर्जन से पहले रोड के किनारे लगे पेड़ भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले धान्सू रोड का भी डायवर्जन किया जा चुका है। इस रोड का डायवर्जन कर वैकल्पिक रास्ते का निर्माण किया गया है, ताकि वाहन चालक आवागमन के लिए उस रास्ते का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

इस तरह किया जाएगा डायवर्जन
बरवाला रोड का जो हिस्सा हवाई पट्टी में आ रहा है, उससे कुछ मीटर पहले ही रोड का डायवर्जन कर दिया जाएगा। इसके बाद मौजूद रोड के साथ-साथ एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा और जहां हवाई पट्टी खत्म हो जाएगी, उससे कुछ मीटर बाद वैकल्पिक रास्ते को फिर से मुख्य रास्ते में ही जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में पूरा कर लिया जाएगा बजरी का काम
फिलहाल हवाई पट्टी का बेस तैयार किया जा रहा है, जिसमें बजरी व मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। फरवरी तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माणाधीन हवाई पट्टी पर बिटुमिन (तारकोल) की लेयर बिछाने का काम किया जाएगा। इसके तहत डीबीएम की 75-75 एमएम की तीन व 50 एमएम की एक लेयर बिछाई जाएंगी। इसके ऊपर बीसी की 50-50 एमएम की दो लेयर बिछाई जाएंगी।
मई तक पूरा करना है हवाई पट्टी का निर्माण
हवाई पट्टी का निर्माण कार्य मई 2022 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत करीब 160 करोड़ रुपये की लागत से हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर से बढ़ाकर 3000 मीटर की जा रही है। इस हवाई पट्टी की चौड़ाई 60 फुट होगी। इसके अलावा हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हवाई पट्टी पर लाइटें भी लगाई जाएंगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री से हुई बैठक में अधिकारियों ने बताया था कि लाइटिंग सितंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया था कि अक्तूबर 2022 तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित होगा। इसके बाद हवाई जहाज आवागमन करेंगे।

डायवर्जन से आवागमन में नहीं होगी परेशानी
बरवाला रोड भी हवाई पट्टी के बीच में आ रही है। फिलहाल रोड को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है। हवाई पट्टी के निर्माण में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए रोड का डायवर्जन किया जाएगा, जिससे वाहन चालक भी बिना परेशानी के आवागमन कर सकेंगे।
-रजनीश कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed