{"_id":"68d047e84f2fd5856c0a73c7","slug":"barwala-hansi-national-highway-has-turned-into-a-pit-repairs-to-be-done-soon-hisar-news-c-21-hsr1005-715117-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला-हांसी नेशनल हाईवे गड्ढों में तब्दील, जल्द हो सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला-हांसी नेशनल हाईवे गड्ढों में तब्दील, जल्द हो सुधार
विज्ञापन
बरवाला में नेशनल हाईवे पर गड्ढे व गुजरते वाहन।
बरवाला। बरवाला-हांसी नेशनल हाईवे की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण सड़क दुर्घटनाओं और जाम का कारण बन चुकी है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने एनएचएआई से सड़क की जल्द मरम्मत और फोरलेन बनाने की मांग की है।
एनआरएम ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दयानंद पब्लिक स्कूल बरवाला के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यवान कुंडू ने कहा कि भारी बारिश के चलते हाईवे की हालत और अधिक खराब हो गई है। बरवाला से हांसी की ओर जाने वाला यह मार्ग न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में जाने वाले लोडिंग वाहन, प्राइवेट स्कूल बसें, सरकारी-प्राइवेट बसें और अन्य वाहनों के लिए भी मुख्य मार्ग है।
दुर्घटनाएं बढ़ीं, फंस रहे वाहन
कुंडू ने बताया कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और घायल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विशेष रूप से राधा स्वामी आश्रम के सामने सड़क की हालत अत्यंत खराब है। यहां बारिश के बाद इतना पानी भर जाता है कि सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। आए दिन वाहन कीचड़ और पानी में फंस जाते हैं, जिन्हें क्रेन मंगवाकर बाहर निकाला जाता है। यहां तक कि स्कूल बसें भी इस मार्ग से नहीं निकल पा रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों को भारी परेशानी हो रही है। कुंडू ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।