{"_id":"6a15dfd12c6040318107754a","slug":"bar-association-election-halted-bar-council-suspends-the-process-hisar-news-c-21-hld1018-878876-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक, बार काउंसिल ने प्रक्रिया स्थगित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक, बार काउंसिल ने प्रक्रिया स्थगित की
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने 26 मई को जारी पत्र के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से स्पष्टीकरण मिलने तक चुनाव प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। हालांकि मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चार पदों के लिए पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया।
बार काउंसिल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने संबंधी ईमेल बार काउंसिल के संज्ञान में आया था। इसके बाद मामले पर विचार करते हुए जिला बार एसोसिएशन की प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मांगा गया स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद ही आगामी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। इस आदेश के बाद बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं और विवादों के बीच नया मोड़ आ गया है। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों और अधिवक्ताओं में भी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप जाखड़ ने बताया था कि मतदाता सूची में कुल 2763 मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। प्रधान पद के लिए प्रदीप सिंह बाजिया, सचिव पद के लिए मोहित चौधरी और समीर सिहाग, सहसचिव पद के लिए साहिल मदेरणा तथा महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद के लिए आशा रानी बाल्यान ने नामांकन पत्र दाखिल किए।