फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Balsamand is the hottest in the state, now there will be heat stroke

Weather Update: हरियाणा में बालसमंद सबसे गर्म, अब लगेंगे लू के थपेड़े, तेज हवाएं व अंधड़ चलने की संभावना

Tue, 09 May 2023 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2023 09:34 AM IST
सार

हरियाणा में आने वाले दिनों में बीच बीच में धरातलीय तेज गति से हवाएं व अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में लू भी चलेगी। अरब सागर पर एक प्रति चक्रवातीय के बनने से प्रदेश में तापमान में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Balsamand is the hottest in the state, now there will be heat stroke
हिसार में तापमान बढ़ा तो दुपट्टा ओढ़कर जातीं छात्राएं।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार। प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में मौसम शुष्क रहा और गर्म हवाएं चलीं। वहीं, उत्तरी जिलों में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो सोमवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया। अब हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। सोमवार को हिसार का बालसमंद एरिया सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य से नीचे रहा। सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार करनाल में 7.0 व कुरुक्षेत्र में 4.5 एमएम बारिश हुई। मगर, दोपहर बाद यह पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया। अब फिर से हवाओं की दिशा बदलने से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।
विज्ञापन


मौसम आगे
आने वाले दिनों में बीच बीच में धरातलीय तेज गति से हवाएं व अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में लू भी चलेगी। अरब सागर पर एक प्रति चक्रवातीय के बनने से प्रदेश में तापमान में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होगी। दिन के तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस और रात्रि तापमान भी 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना बन रही है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.0 से 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed