{"_id":"5e31e22b8ebc3e8d3e2f9469","slug":"babita-phogat-sayed-make-the-girls-a-raid-not-a-male-hisar-news-rtk5396604199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों को छुईमुई नहीं धाकड़ बनाएं : बबीता फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चियों को छुईमुई नहीं धाकड़ बनाएं : बबीता फौगाट
विज्ञापन
बबीता फोगाट को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : Hisar
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पुराना गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में आयोजित पांच दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ मुख्यातिथि व मेयर मेयर गौतम सरदाना ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुजवि के निदेशक प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रताप सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मंच के अखिल भारतीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने भाग लिया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फौगाट ने कहा कि आप बच्चियों को छुईमुई नहीं, बल्कि धाकड़ बनाएं। उन्होंने परिजनों से कहा कि वह अपने बच्चों को संघर्षशील बनाएं और अपने बच्चों पर विश्वास रखें, विशेषकर लड़कियों पर। लड़कियां घर से बाहर जाएं तो उन्हें हौसला दें, न कि कमजोर बनाएं। बबीता ने कहा कि उनका भी उन्हीं के घर के कुछ सदस्यों ने घर से बाहर निकलने के लिए विरोध किया था, लेकिन माता-पिता की पूरी स्पोर्ट मिली और आज यहां तक पहुंची। वहीं उन्होंने स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजकों की तरफ से बबीता को सम्मानित भी किया गया। इससे पहले हवन के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अनिल गोयल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक पवन कौशिक, विजय शर्मा, सुनीता शर्मा, कपिल वत्स, मुकेश आर्य, गोकुलचंद नारंग, मीना सरोहा, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पारंपरिक वेशभूषा में वीना प्रथम
इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वीना, द्वितीय स्थान महक व तृतीय स्थान सूरज को प्राप्त हुआ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम गरिमा, द्वितीय प्राची व तृतीय अनीता रहीं। देर शाम सेवा भारती के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।