इन मीटरां नै थारे घरां मैं लगा ल्यो, हाम तो मोमबत्तियां तै काम चला ल्यांगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन मीटरां नै पाड़ के ले ज्यो, थारे घरां मैं लगा लियो, हाम तो मोमबत्तियां तै काम चला ल्यांगे, शर्म आणी चहिये थामनै...। यह बात सोमवार को आजाद नगर के लोगों ने बिजली निगम अधिकारियों को कही। मामला बिजली बिल भरने के लिए समय कम देने व बिजली बिलों की राशि बढ़ाकर देने का था। पार्षद कर्मबीर ढिल्लों के नेतृत्व में आए इन लोगों ने सुशीला भवन के पास बिजली निगम कार्यालय में अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। जब एक्सईएन बाहर नहीं आए, तो लोग नारेबाजी करते हुए एक्सईएन के कार्यालय में घुस गए। उन्हें समस्या के बारे में अवगत करवाया। करीब 40 बिजली उपभोक्ता में महिलाएं भी शामिल थीं।
कम समय को लेकर भी गुस्सा
आजाद नगर व मिलगेट क्षेत्र में 22 व 23 सितंबर को बिल बांटे गए थे। अंतिम तिथि 26 सितंबर दी गई थी। इस बार एक महीने में बिजली का बिल आया है। बिजली के रेट दो महीने जितने ही आए हैं, जिससे उपभोक्ता काफी नाराज हैं। मामले को लेकर आजाद नगर के लोगों ने विरोध प्रकट किया। इस दौरान अरुण कुमार नैन, वेदो देवी, कलावती, रामकली, रामरती, लक्ष्मी, कृष्णा, सुरेंद्र सिंह, बजे सिंह, कमला, दर्शना, अनिल कुमार, प्रमिद्र कुमार, वीरेंद्र, अजीत, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
थामे तो गाम आलां कै काबू आओ सो, जड़ै थारे लठ लागै सै
आजाद नगर से आई महिलाओं ने एक्सईएन को यह बात भी कही कि थामे तो गाम आलां कै काबू आओ सो, जड़ै थारे लठ लागै सै। महिलाओं ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हम समय पर बिल भरते हैं तो भी ज्यादा रेट वसूल रहे हो।
बिजली बिलों में राशि बढ़ी हुई आने पर मीटरों की चेकिंग करवाई जाएगी। साथ ही बिजली बिल भरने के लिए कम समय मिलने की समस्या को भी दूर किया जाएगा।
- एसएस सांगवान, एक्सईएन, डीएचबीवीएन, हिसार
बिजली बिलों में यूनिट अधिक देने के कारण व बिल भरने के लिए समय कम देने के कारण आजाद नगर निवासियों में भारी रोष है। अगर बिजली बिलों को ठीक नहीं किया तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
- कर्मवीर ढिल्लो, पार्षद, वार्ड 18
सीपीएस से करेंगे बात
आजाद नगर से पार्षद कर्मबीर ढिल्लो ने कहा कि कुछ समय पहले मीटरों पर सील लगाने का काम किया गया था। तब से मीटर तेज चल रहे हैं। दो महीने जितने बिल एक महीने में आ गए। हमारे मीटरों की जांच होनी चाहिए, जिसमें जांच प्रक्रिया में हमारे एरिया के प्रतिनिधि भी शामिल किए जाएं। हम इस मामले की तह तक जाएंगे। इस बारे में सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता को भी अवगत कराएंगे।
बिल भरने में छूटे पसीने
सोमवार को राजगढ़ रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में बिजली बिल भरने के लिए भी आजाद नगर व मिलगेट क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को बिल भरने के लोगों की भीड़ उमड़ आई। बिजली निगम की ओर से एक काउंटर बढ़ाया गया। संख्या अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को गर्मी में पसीने छूट गए। लंबी लाइनें लगने के कारण शेड कम पड़ गई व काफी लोगों को धूप में ही खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।