{"_id":"5f32e2488ebc3e3cff2ebd99","slug":"axis-bank-dm-15-found-corona-infected-with-tabloid-hisar-news-rtk5684065146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक का डीएम, कमीशन एजेंट, तबलावादक सहित 15 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक का डीएम, कमीशन एजेंट, तबलावादक सहित 15 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरसीई और अग्रोहा लैब के अलावा आरटीपीसीआर एंटीजन टेस्ट किट से मंगलवार को आई रिपोर्ट में जवाहर नगर निवासी एक्सिस बैंक के डीएम (सेल्स), कमीशन एजेंट, राजकीय महाविद्यालय के तबलावादक सहित 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 12 लोग हिसार के तो तीन बाहरी जिलों के निवासी हैं। इन्हीं के साथ देहरादून अदालत में तैनात 48 वर्षीय एडीजे और वहीं कार्यरत 25 वर्षीय वकील भी संक्रमित मिले हैं।
बाहरी जिले के निवासी संक्रमित लोगों की गिनती जिले में नहीं की गई है, इसलिए अब जिले में कोरोना संक्रमित 1189 से बढ़कर 1202 हो गए हैं। सभी संक्रमितों को कोविड सेंटर में भेजा गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इनके संपर्क में आए परिजनों व लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
यह है मरीजों का ब्योरा
रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एक्सिस बैंक का 29 वर्षीय डीएम (सेल्स) जवाहर नगर के गली नंबर दो का निवासी है। लोहा मंडी स्थित लोहा स्टोर की दुकान करने वाला 33 वर्षीय दुकान मालिक संक्रमित मिला है, जो डीएन कॉलेज रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी का निवासी है। बरवाला के वार्ड नंबर 12 का 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो कमीशन एजेंट का काम करता है। सरकारी कॉलेज का 30 वर्षीय तबलावादक संक्रमित मिला है, जो लाजपत नगर का निवासी है और पांच अगस्त को दिल्ली से आया था। पटेल नगर निवासी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से उसके परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 50 वर्षीय घरेलू कामकाज करने वाली महिला, 26 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक और तीन वर्षीय बच्ची शामिल है। हाजमपुर गांव की 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ऑटो मार्केट में काम करने वाला 54 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो सुदामा नगर का निवासी है। मुल्तानी चौक के नजदीकी रघुनाथ मंदिर एरिया का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो मुल्तानी चौक पर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। विद्युत नगर की 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
यह मिले बाहरी जिले के निवासी
फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के नंगल गांव का 63 वर्षीय किसान, देहरादून कोर्ट में तैनात 48 वर्षीय एडीजे और उसी क्वार्टर में कार्यरत 25 वर्षीय वकील संक्रमित मिले हैं। दोनों नौ अगस्त को देहरादून से आए थे और फिलहाल सेक्टर 14 में रहते हैं।