{"_id":"68bf3669fd6e016716020fc7","slug":"awareness-camp-organized-in-bsf-campus-150-people-examined-hisar-news-c-21-hsr1020-705534-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीएसएफ परिसर में लगा जागरूकता शिविर, 150 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीएसएफ परिसर में लगा जागरूकता शिविर, 150 लोगों की जांच
विज्ञापन
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की ओर से सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। इस दौरान एक दिवसीय फिजियोथेरेपी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर की शुरुआत डॉ. निधि एवं डॉ. ईशिका के व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने सही बैठने-उठने की मुद्रा और फिजियोथेरेपी की जरूरत बताई। शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने अपनी शंकाओं का समाधान पाया।
बीएसएफ के कमांडेंट आईके वाग्ले की अध्यक्षता में हुए व्याख्यान के बाद बीएसएफ क्लिनिक में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस शिविर से करीब 150 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में डीसी प्रदीप कुमार, डीसी मंगल सिंह, प्राचार्य डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. निधि अग्रवाल, एसआई राजीव शर्मा सहित कॉलेज के फिजियोथेरेपी इंटर्न और बीएसएफ स्टाफ मौजूद रहा।