फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Avi wins bronze at CISCE Zonal Badminton

Hisar News: सीआईएससीई जोनल बैडमिंटन में अवी ने जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Avi wins bronze at CISCE Zonal Badminton
सीआईएससीई जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अवी को सम्मानित करता स्कूल परिवार।
हिसार। तोशाम रोड स्थित सेंट कबीर स्कूल की कक्षा छठी की छात्रा अवी ने सीआईएससीई जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन इसी माह अमृतसर (पंजाब) में आयोजित होने वाली सीआईएससीई क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अवी डीएचबीवीएनएल में एसडीओ पद पर कार्यरत सुनील कुमार वर्मा की बेटी हैं। वह नियमित रूप से डीएचबीवीएनएल बैडमिंटन अकादमी में वरिष्ठ कोच सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और रमेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं सेंट कबीर स्कूल के कोच रमेश और बाला देवी ने भी प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान उनका लगातार मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया जिसका सकारात्मक परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला।
विज्ञापन

अवी के बड़े भाई कुश ने भी इसी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक एकल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया हालांकि कड़े मुकाबले में उन्हें अंतिम चार के दौर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवी और कुश की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अमृतसर में आयोजित होने वाली सीआईएससीई क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अवी के बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed