{"_id":"5d72b2568ebc3e93c734aa31","slug":"auto-chalan-hisar-news-rtk5164129129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो का 15 हजार रुपये का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो का 15 हजार रुपये का काटा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो का 15 हजार रुपये का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर अन्य वाहनों के चालान किए।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार व शमशेर सिंह ने बताया कि शहर में वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक के पास लाइसेंस न होने और तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर 15 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा कार में सीट बेल्ट न लगाने, हेलमेट न पहनने को लेकर भी चालान किए गए। उन्होंने बताया कि उनका मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है।
ई-दिशा केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर लगी भीड़
उधर ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर काटे जाने वाली चालान राशि बढ़ने का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर शाम पांच बजे के बाद लघु सचिवालय में लोगों की भीड़ लगी रही।