{"_id":"67e6f6c5a6a2d45f8a0daa02","slug":"auspicious-moment-trial-landing-at-the-airport-successful-now-prepare-for-air-travel-hisar-news-c-21-hsr1005-594343-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शुभ घड़ी... एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग सफल, अब हवाई सफर की करो तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शुभ घड़ी... एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग सफल, अब हवाई सफर की करो तैयारी
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से विमान का स्वागत करते हुए।
हिसार। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा संचालन की तैयारी के बीच शुक्रवार को कमर्शियल विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रही। एलायंस एयर का विमान हवाई पट्टी पर उतरा तो हवाई अड्डे के पास से गुजर रहे राहगीरों के कदम रुक गए। 72 सीटर विमान करीब 15 मिनट तक आसमान में ही शहर का चक्कर काटने के बाद हवाई पट्टी पर उतरा। रनवे पर कोई वन्य जीव न आ जाए, इसके लिए वन्य प्राणी विभाग, वन विभाग और नगर निगम के 70 कर्मचारी सुबह छह बजे से ही सतर्क रहे। तीनों विभागों की टीम ने वन्य जीवों को पकड़ने के लिए पांच घंटे तक अभियान चलाया। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हैं तो इसके बाद से कभी भी यहां से हवाई सेवाओं का संचालन शुरू किया जा सकता है।
इससे पहले 7 अगस्त 2024 को इसी हवाई पट्टी पर एक छोटा विमान उतारा गया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान रैली करने के लिए आए प्रधानमंत्री का विमान भी सफलतापूर्वक लैंड हुआ था। इसी माह जीजेयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विमान भी इसी हवाई पट्टी पर उतरा गया था, लेकिन यात्री विमान को पहली बार उतारा गया।
विमान आया, पहिये न खुलने पर फिर ऊपर गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा। वह लैंड करने के लिए नीचे आया, लेकिन पहिये नहीं खुले। इस पर पायलट फिर से विमान को ऊंचाई पर ले गया और करीब 15 मिनट बाद नीचे आया और उसकी लैंडिंग करवाई। हालांकि यह किस वजह से हुआ, किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विमान को देखने के लिए ठिठके कदम
हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग देखने के लिए लोगों में कौतुहल रहा। हवाई अड्डे की चहारदीवारी के आसपास से गुजर रहे लोगों को कदम वहीं ठिठक गए। कोई आसमान में उड़ते विमान को अपने कैमरे में कैद कर रहा था तो कई लैंडिंग के बाद शॉवर सैल्यूट को देखकर एक-दूसरे से सवाल कर रहे थे। कई लोग अपनी गाड़ियों की छतों पर चढ़कर विमान को देखने के लिए उत्सुक नजर आया।
वन्य जीवों को ढूंढ़ने के लिए 6 बजे शुरू किया अभियान
एयरपोर्ट परिसर में व आसपास वन्य जीवों को पकड़ने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने सुबह 6 बजे अभियान शुरू किया। इसमें वन विभाग व नगर निगम कर्मचारियों को भी शामिल किया। तीनों विभागों के करीब 70 कर्मचारियों ने करीब 5 घंटे तक अभियान चलाया। सुबह 11 बजे हवाई अड्डा अथॉरिटी ने टीम को परिसर से बाहर जाने के निर्देश दिए। पांच घंटे में टीम ने 3 कुत्तों को पकड़कर परिसर से बाहर किया। हालांकि नील गाय नहीं पकड़ी गई।
हवाई पट्टी के आसपास दौड़ते रहे बंदर, महिलाओं की लगाई ड्यूटी
हवाई पट्टी के आसपास कुछ बंदर नजर आए। इनमें से एक तो रनवे को पार कर दूसरी तरफ गया। कुत्तों के अलावा कोई वन्य जीव रनवे पर नहीं आए, इसके लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। ये विमान की लैंडिंग के समय हवाई पट्टी के आसपास से वन्य जीवों को भगाती नजर आईं। वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों की मानें तो हवाई अड्डा परिसर में 5 से 7 नील गाय हो सकती हैं। वीरवार को तीन नील गाय पकड़ी गईं थी। वन्य जीवों को पकड़ने का अभियान लगातार चलेगा। डीएफओ विरेंद्र गोदारा ने बताया कि नील गायों व अन्य जीवों को पकड़ने के लिए उनके पास संसाधनों की कमी है। ऐसे में प्रशासन को किसी निजी एजेंसी के जरिये यह कार्य करवाना चाहिए। हालांकि हमारा विभाग पूरी कोशिश कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसीयूटी कनिका गोयल सहित अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट का दौरा किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यातायात और पार्किंग की विशेष योजना तैयार की जाएगी। कार्यक्रम के दृष्टिगत ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व विधायक डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मेयर प्रवीण पोपली, प्रवीण जैन, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी भी मौजूद रहे।