फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attention 38 new cases of dengue, kit finished in blood banks

सावधान! डेंगू के 38 नए केस, ब्लड बैंकों में किट खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attention 38 new cases of dengue, kit finished in blood banks
हिसार। शहर में डेंगू का कहर जारी है। इस बीच व्यवस्थाएं दम तोड़ने लगी है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) किट अस्पतालों में खत्म हो चुकी है। वहीं रोजाना डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 38 नए केस मिलने के साथ ही आंकड़ा 353 पहुंच गया है। जिस कारण सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मांग बढ़ने लगी है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स गंभीर मरीजों को चढ़ाई जाती है, लेकिन शुक्रवार को शहर के एक ब्लड बैंक को छोड़कर बाकि सभी ब्लड बैंकों पर सिंगल डोनर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने वाली किट खत्म हो चुकी थी। नागरिक अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मशीन के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

डीजीएचएस हेल्थ की तरफ से देर शाम एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें एलाइजा और एनएस-1 को पॉजिटिव रहे मरीज को डेंगू पीड़ित माना जाएगा। रैपिड डेंगू टेस्ट रिपोर्ट को संदिग्ध माना जाएगा। हालांकि निजी लैब पर एलाइजा और एनएस-1 के साथ रैपिड के भी 600 रुपये लिए जाते हैं, लेकिन इस बारे में विभाग ने कुछ क्लीयर नहीं किया है। डेंगू के 150 से अधिक मामले मिल चुके है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 353 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एसडीपी उपलब्ध कराने के लिए बनाया व्हाट्सएप ग्रुप
यूथ ब्लड डोनर, आस्था फाउंडेशन, दी इंस्पायर इंडिया, एक कदम जिंदगी की और, रक्तदाता मित्रमंडली आदि पांच संस्थाओं ने डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाने की ठानी है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की डिमांड अधिक है, क्योंकि इससे 25 से 30 हजार तक प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं। जबकि रैंडम डोनर प्लेटलेट्स से मुश्किल से दो से पांच हजार प्लेटलेट्स बढ़ पाती हैं। इन संस्थाओं ने इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया है। प्रत्येक संस्था के प्रतिनिधि पर 25 से 30 कॉल प्लेटलेट्स के लिए प्रतिदिन जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंच रहे लोग
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में कई लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अंबेडकर बस्ती निवासी मुकेश और सोनू रक्तदान करने नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंगल डोनर प्लेट्लेट्स देने की भी इच्छा जताई। इन्होंने बताया कि वह कई बार रक्तदान कर चुके हैं। वह किसी संस्था से भी आज तक नहीं जुड़े। इससे पहले डॉ. अनामिका, डॉ. रमेश पूनिया सहित कई अन्य ने प्लेटलेट्स डोनेट की है।

सात दिनों में मिले केस
29 अक्तूबर 38
28 अक्तूबर 44
27 अक्तूबर 21
26 अक्तूबर 42
25 अक्तूबर 25
24 अक्तूबर 24
आंकड़ों पर एक नजर
अब तक सैंपल 1972
संक्रमित मिले 353
रिकवर 208
सक्रिय मरीज 144
नागरिक अस्पताल में 182 यूनिट सीआरबीसी एकत्रित
सीआरबीसी की खपत न होने से नागरिक अस्पताल में 182 यूनिट सीआरबीसी एकत्रित हो गया है। अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 लोगों को रैंडम डोनर प्लेटलेट्स दी जा रही है। इसी दौरान 20 से 25 यूनिट सीआरबीसी और इतनी ही मात्रा में फ्रैश फ्रोजन ब्लड निकलता है, जो स्टोर करना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में लगातार सीआरबीसी की मात्रा बढ़ती जा रही है, लेकिन इसकी खपत नहीं है। वहीं सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मशीन के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी है।
ब्लड बैंक का नाम और किट का स्टॉक
सर्वोदय ब्लड बैंक 0
नलवा ब्लड बैंक 0
अग्रोहा मेडिकल 0
मंगलम ब्लड बैंक 50
शहर के मुख्य अस्पतालों में बेड फुल
नागरिक अस्पताल में 200 बेड हैं, 250 मरीज भर्ती
आधार अस्पताल में सभी 200 बेड फुल
सीएमसी अस्पताल में करीब 100 बेड हैं, सभी फुल
सर्वोदय अस्पताल में करीब 100 बैड हैं, सभी फुल
50 किट का स्टॉक उपलब्ध है। किट की और डिमांड भेजी गई है। बीते 10 दिन में 350 के करीब किट लग चुकी है। - डॉ. जीआर गुप्ता, मंगलम लैब, हिसार
हमारे पास किट खत्म हो चुकी है। डिमांड भेज दी गई है। - डॉ. संदीप कालरा, सर्वोदय ब्लड बैंक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed