फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempt of fraud by creating fake ID of MLA Savitri Jindal, post posted in the name of Jindal Group, get 2.50 lakh rupees in three days on investment of 50 thousand

Hisar News: विधायक सावित्री जिंदल की फर्जी आईडी बना ठगी का प्रयास, जिंदल ग्रुप के नाम से पोस्ट डाली, 50 हजार निवेश पर तीन दिन में पाएं 2.50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt of fraud by creating fake ID of MLA Savitri Jindal, post posted in the name of Jindal Group, get 2.50 lakh rupees in three days on investment of 50 thousand
विधायक सावित्री जिंदल। 
हिसार। ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर अब सोशल मीडिया पर नामी लोगों के जरिये लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। ताजा मामले में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल की फर्जी आईडी बनाकर शातिरों ने ठगी का प्रयास किया। ठगों ने जिंदल ग्रुप के नाम से पोस्ट डाली है। ठगों ने लिखा है कि कंपनी में 50 हजार रुपये का निवेश करने पर 3 दिन में 2.50 लाख रुपये मिलेंगे। विधायक के पीए ललित शर्मा की शिकायत पर साइबर सेल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललित शर्मा ने बताया कि वह इंटरनेट पर निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल के नाम से सर्च कर रहा था। इस दौरान सावित्री जिंदल के नाम से आईडी दिखाई दी, जिस पर विधायक सावित्री जिंदल की फोटो थी। उस आईडी पर पांच हजार फ्रेंड लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं। साइबर अपराधी ने फर्जी आईडी बनाकर उस पर एक पोस्ट डाली हुई है। इसमें लिखा है कि हम जिंदल स्टील पावर, माईनिंग, ऑयल एंड गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के सीएसआर पर निवेश कर रहे हैं। आप तीन दिनों में कमाई कर सकेंगे। न्यूनतम निवेश 50 हजार रुपये है। तीन दिन बाद 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह आपके लिए स्टील, बिजली, खनन, तेल, गैस और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कमाई करने एवं जीवन बदलने वाला है। सावित्री जिंदल के नाम से ही इंटरनेट पर एक और फर्जी आईडी बनाई हुई है। उस आईडी पर भी विधायक की फोटो लगाई हुई है।
विज्ञापन

एडीजीपी, पूर्व डीसी के नाम पर बना चुकी फर्जी आईडी
इससे पहले 2023 में दो लोगों ने तात्कालिक एडीजीपी श्रीकांत जाधव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। फेसबुक आईडी बनाकर संपर्क में आए लोगों को खुद को सीआरपीएफ में अधिकारी बताकर तबादला होने के बारे में कहता था। उन्हें फर्नीचर और अन्य सामान बेचने का झांसे देकर धोखाधड़ी करता था। इसी वर्ष हिसार के डीसी रहे व वर्तमान में झज्जर के डीसी प्रदीप दहिया के नाम पर फर्जी आईडी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::
विधायक सावित्री जिंदल के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी के स्क्रीन शॉटस मैंने पुलिस को दे दिए हैं। इसके अलावा दोनों फर्जी आईडी के यूआरआल नंबर भी दिए हैं। किसी साइबर ठग या गिरोह ने यह फर्जी आईडी बनाई है। सावित्री जिंदल के परिवार का नाम बड़ा नाम है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि किसी के साथ ठगी न हो। - ललित शर्मा, पीए, विधायक सावित्री जिंदल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed