फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attacked with knives, swords and robbed mobile, gold chain from the sweeper

चाकू, तलवारों से हमला कर सफाई कर्मी से मोबाइल, सोने की चेन लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Attacked with knives, swords and robbed mobile, gold chain from the sweeper
हिसार। मार्बल सिटी निवासी महेंद्र पर करीब 15-20 युवकों ने बिंडो, चाकू और तलवारों से हमला कर स्कूटी, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। घायल महेंद्र सिंधु ने बताया कि वह मार्बल सिटी में परिवार के साथ रहता है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेलीयान पुल से मार्बल सिटी के लिए अपने बेटे अमन व उनके बड़े भाई के बेटे प्रियांशु के साथ निकला था। रात करीब 9 बजे जैसे ही वे मार्बल सिटी के गेट के पास पहुंचे, बाइक सवार 15-20 युवक आए और बिंडों, चाकू व तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से उसके कूल्हे में कई वार किए। इस बीच वह मार्बल सिटी के गेट के अंदर घुस गए। चौकीदार ने तुरंत गेट बंद कर लिया और उसके बाद आरोपी फरार हो गए। महेंद्र को हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। महेंद्र गुजवि में ठेके पर सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed