फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attack on the RTA team returning after checking, saved their lives by running away

चेकिंग करके लौट रही आरटीए टीम पर हमला, भागकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Attack on the RTA team returning after checking, saved their lives by running away
आरटीए की क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : Hisar
हिसार। बरवाला बस स्टैंड पर चेकिंग करके लौट रही आरटीए टीम पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने आरटीए इंस्पेक्टर का हाथ पकड़ा और गाड़ी से नीचे उतार दिया। आरोपियों ने कहा कि तुम्हें इतनी पावर किसने दी कि तुमने हमारा ट्रक इंपाउड कर दिया। आरोप है कि जब टीम के सदस्य जान बचाने के लिए भाग कर गाड़ी में बैठे तो एक निजी बस चालक ने उन्हें टक्कर भी मारी। इस बारे में बरवाला पुलिस थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरटीए गाड़ी के चालक संदीप ने बताया कि उनकी टीम बरवाला बाईपास पर चेकिंग करके लौट रही थी। इस दौरान एक ओवर लोडिड ट्रक को पकड़कर बरवाला बस स्टैंड पर लाया गया और उसे इंपाउंड किया। इसी दौरान आरोपी बरवाला बस स्टैंड का इंचार्ज सुरेश पूनिया अपने कुछ साथियों के साथ आया और स्टाफ सदस्यों से मारपीट करने लगा। आरोपियों ने आरटीए इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का हाथ पकड़ा और गाड़ी से उतार दिया। उन्होंने कहा कि तुम्हें इतनी पावर किसने दी कि तुम हमारा ट्रक इंपाउंड कर सको। हमले के दौरान स्टाफ सदस्यों ने भाग कर गाड़ी में बैठ अपनी जान बचाई। टीम के सभी सदस्य गाड़ी में बैठे तो बस स्टैंड पर ही एक प्राइवेट बस आई और पीछे से गाड़ी को टक्कर मार दी। संदीप ने बताया कि उन्हें कमर और पैर में चोट आई है जबकि जितेंद्र को छाती में चोट लगी है। उपचार के लिए दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सभी हमलावर नशे में धुत थे।
विज्ञापन

मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए। जो भी दोषी हो उसे सजा दी जाए। - सुरेश पूनिया, इंचार्ज, बस स्टैंड, बरवाला
हमें आरटीए कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के संबंध में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। - प्रहलाद राय, थाना प्रभारी, बरवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed