फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attack on farmers with sticks at Mirchpur Stadium, case registered against five.

Hisar News: मिर्चपुर स्टेडियम में किसान पर डंडों से हमला, पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attack on farmers with sticks at Mirchpur Stadium, case registered against five.
नारनौंद। मिर्चपुर गांव के स्टेडियम में खेत से लौट रहे किसान पर पांच अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने किसान को घसीटकर स्टेडियम में ले जाकर बेरहमी से पीटा और धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आते जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित किसान 39 वर्षीय सतीश निवासी मिर्चपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 14 सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे वह खेत से लौटते हुए स्टेडियम पहुंचा। जहां उसने अपने लगाए गए पेड़-पौधों की देखरेख की और कुछ समय वालीबाल खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा। खिलाड़ियों के जाने के बाद वह पौधों को देख रहा था कि तभी पांच अज्ञात युवक वहां आए। उनमें से एक ने उसका नाम लेकर आवाज लगाई। जैसे ही सतीश उनकी ओर बढ़ा तो एक युवक ने अचानक डंडे से उसके कान के पास सिर पर वार किया। वार लगते ही वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद हमलावरों ने उसे घसीटकर स्टेडियम में ले जाकर दबोच लिया। दो ने हाथ पकड़ लिए, दो ने पैर, जबकि पांचवें युवक ने लगातार डंडों से पीटा। मारपीट के दौरान युवक कहते रहे कि तुझे जान से मार देंगे। हमलावरों के जाने के बाद सतीश बेहोश पड़ा रहा। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे होश आया तो उसने अपना मोबाइल और मोटरसाइकिल संभाले। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। उसने तुरंत अपने चाचा सुखबीर को सूचना दी। जिन्होंने उसे घर लाकर पहले सीएचसी मिर्चपुर और फिर हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में एक चोट साधारण, जबकि दो चोटें गंभीर पाई गई हैं। हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि सतीश के बयान दर्ज कर 5 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed