फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   assembly elections

दो विधायक छोड़ चुके मैदान तो तीन पार्टी बदलकर लड़ रहे चुनाव

Wed, 09 Oct 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
assembly elections
वर्ष 2014 के चुनाव में जिले की सातों सीटों से जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों में से इस बार दो तो मैदान छोड़ चुके हैं यानी इस बार का चुनाव ही नहीं लड़ रहे हैं, जबकि तीन विधायक पार्टी बदलकर फिर से मैदान में हैं। पिछली बार के केवल दो विधायक ऐसे हैं, जो पूर्ववत स्थिति में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव न लड़ने वाले दोनों विधायक भी दल बदल चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में जिले की सातों सीटों में से भाजपा के केवल दो विधायक ही चुनाव जीत पाए थे। इनमें हिसार से डॉ. कमल गुप्ता और नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु शामिल थे। ये दोनों नेता इस बार भी भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। हांसी से हजकां के टिकट पर चुनाव जीतने वाली रेणुका बिश्नोई और बरवाला से इनेलो के टिकट पर चुनाव जीतने वाले वेद नारंग इस बार चुनाव मैदान से हट गए हैं। इन दोनों ने पार्टी भी बदल ली है। रेणुका जहां कांग्रेसी हो चली हैं, वहीं वेद नारंग ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बाकी बचे तीन विधायकों में आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई, उकलाना से अनूप धानक और नलवा से रणबीर सिंह गंगवा इस बार भी चुनाव मैदान में तो हैं, लेकिन ये तीनों पार्टी बदलकर मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें पिछली बार हजकां से चुनाव जीतने वाले कुलदीप बिश्नोई इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान हैं, जबकि उकलाना से इनेलो के टिकट पर चुनाव जीत विधानसभा पहुंचने वाले अनूप धानक ने दोफाड़ हुई इनेलो को छोड़कर जजपा का दामन थाम लिया था और वे जजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार नलवा से इनेलो के टिकट पर विधायक बने रणबीर सिंह गंगवा ने भाजपा का दामन थाम लिया था और वे टिकट हासिल करने में भी कामयाब रहे। हलके से वे भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

किस सीट पर था जीत का कितना अंतर
हलका - जीत का अंतर
आदमपुर - 17249
उकलाना - 17927
नारनौंद - 05761
हांसी - 14652
बरवाला - 10261
हिसार - 13646
नलवा - 07115
ये है मतदाताओं और केंद्रों की स्थिति
हलका - मतदान केंद्र - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - कुल मतदाता
आदमपुर - 180 - 87506 -74810 - 162316
उकलाना - 203 - 106104 -89408 - 195512
नारनौंद - 221 - 108709 -89342 - 198051
हांसी - 193 - 98783 - 84247 -183030
बरवाला - 173 - 92686 -79750 - 172436
हिसार - 144 - 86854 - 77401 -164255
नलवा - 180 - 88247 - 77395 -165642
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed