फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   assembly election

118 में से मात्र 12 महिला प्रत्याशी, प्रमुख पार्टियों ने भी महिलाओं को नहीं दी तवज्जो

Thu, 10 Oct 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
assembly election
जिले की सातों सीटों के लिए चुनाव मैदान में कुल 118 प्रत्याशी हैं, जिनमें से महिला प्रत्याशियों की संख्या केवल 12 हैं, जो मात्र 14.16 प्रतिशत है। हालांकि समय-समय पर सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की बात करती हैं, लेकिन जिले के आंकड़े देखें तो केवल भाजपा ही 33 प्रतिशत महिलाओं को सीट देने के करीब पहुंची है। हालांकि उसने भी दो महिलाओं को टिकट देकर 28.57 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन

महिलाओं को टिकट देने के मामले में बाकी पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस-इनेलो-बसपा ने 1-1 महिला को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उनका प्रतिशत 14.28 बनता है, जो 33 प्रतिशत का आधे से भी कम है। जजपा और लोसुपा ने एक भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने आदमपुर और उकलाना हलके से महिलाओं को टिकट दिया है। आदमपुर से सोनाली फौगाट और एससी रिजर्व हलके उकलाना से आशा खेदड़ को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह कांग्रेस ने उकलाना से बाला देवी को टिकट दिया है, जबकि बाकी हलकों से पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। इनेलो ने भी उकलाना से ही महिला को टिकट दिया है। यहां से ललिता टांक चुनाव लड़ रही हैं। बसपा ने से अपने सात उम्मीदवारों में से एकमात्र महिला प्रत्याशी मंजू दहिया को हिसार से टिकट दिया है।
विज्ञापन

दो हलकों से महिला उम्मीदवार ही नहीं
जिले के सातों हलकों में कुल 12 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन दो हलके हांसी और बरवाला ऐसे हैं, जहां से एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। खास बात यह है कि हांसी में सबसे अधिक 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इनमें एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। किसी महिला ने निर्दलीय के रूप में भी पर्चा नहीं भरा है। इसी तरह बरवाला में कुल 11 प्रत्याशियों में से कोई भी महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस हलके में कितनी महिला मैदान में
हलका - कुल प्रत्याशी - महिला प्रत्याशी
आदमपुर - 15 - 2
उकलाना - 15 - 4
नारनौंद - 21 - 3
हांसी - 25 - 0
बरवाला - 11 - 0
हिसार - 16 - 2
नलवा - 15 - 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed