{"_id":"6ab3a7312aa0f3b1f2012a7d","slug":"asian-games-deepika-sehrawat-sets-record-by-scoring-9-goals-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल: दीपिका सहरावत ने 9 गोल कर रिकॉर्ड बनाया; राष्ट्रीय खुशी पर परिवार का गम भारी, छोटी दादी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियाई खेल: दीपिका सहरावत ने 9 गोल कर रिकॉर्ड बनाया; राष्ट्रीय खुशी पर परिवार का गम भारी, छोटी दादी का निधन
Wed, 23 Sep 2026 03:47 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:47 PM IST
सार
दीपिका के पिता जगदीश ने बताया कि सुबह 11 बजे सभी परिजन मैच देखने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दीपिका की छोटी दादी मनकी देवी (78) ने दम तोड़ दिया जबकि दीपिका की बड़ी दादी 87 साल की उम्र में भी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
दीपिका सहरावत
- फोटो : संवाद
विस्तार
एशियाई खेल की महिला हॉकी के पूल बी मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को थाईलैंड को 20-1 से करारी शिकस्त दी। इस टीम में हिसार जिले की प्रशिक्षु सविता पूनिया और दीपिका सहरावत ने भी बेहतर खेल खेला। हालांकि सविता सिरसा और दीपिका रोहतक जिले की मूलवासी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि दीपिका ने शानदार प्रदर्शन कर अकेले नौ गोल दागे। ड्रैग फ्लिक तकनीक के सहारे उन्होंने सभी नौ अवसरों को गोल में बदलकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दूसरे, आठवें, नौवें, 24वें, 33वें, 36वें, 39वें, 51वें और 57वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के एक ही मैच में नौ गोल करने वाली दीपिका पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन चुकी है। इस प्रतियोगिता में यह टीम उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया को भी हरा चुकी है। तब दीपिका ने पिछले मुकाबले में भी उज्बेकिस्तान के खिलाफ आठ गोल दागे थे।
विज्ञापन
दीपिका के पिता जगदीश ने बताया कि सुबह 11 बजे सभी परिजन मैच देखने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दीपिका की छोटी दादी मनकी देवी (78) ने दम तोड़ दिया जबकि दीपिका की बड़ी दादी 87 साल की उम्र में भी स्वस्थ हैं। इस कारण राष्ट्रीय खुशी के माहौल पर परिवार का गम भारी पड़ गया।