फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Asian Games 2023: last yet first female wrestler to win bronze medal in wrestling

एशियाई खेल 2023: कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली अंतिम अभी तक पहली महिला पहलवान, बहन ने कही बड़ी बात

Fri, 06 Oct 2023 09:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Oct 2023 09:19 AM IST
सार

हिसार की पहलवान ने मंगोलिया की पदक विजेता बात-ओचिर को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है। वहीं, अंतिम पंघाल के पिता रामनिवास किसान हैं। माता कृष्णा गृहिणी हैं। चार बहनों में अंतिम सबसे छोटी हैं। उनका एक भाई भी है। अंतिम की बड़ी बहन सरिता कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2023: last yet first female wrestler to win bronze medal in wrestling
पहलवान अंतिम पंघाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन में चल रहे एशियन गेम्स-2023 में हिसार की महिला पहलवान अंतिम पंघाल के 53 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। जीत पर पर उसकी बहन सरिता ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि अंतिम पहली बार में ही गोल्ड मेडल लेकर आएगी। बहन को गोल्ड न जीतने से थोड़ी हताशा जरूर है, लेकिन अंतिम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अंतिम एशियाई खेल 2023 में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली अभी तक पहली महिला पहलवान है।

विज्ञापन


हिसार की पहलवान ने मंगोलिया की पदक विजेता बात-ओचिर को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है। महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। अंतिम ने पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


अंतिम के गोल्ड मेडल जीतने की थी पूरी उम्मीद
सरिता ने बताया कि अंतिम के कांस्य पदक जीतने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। सरिता ने बताया कि अंतिम एशियाई खेल 2023 में पदक जीतने वाली अभी तक पहली महिला पहलवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने की किसानी
अंतिम पंघाल के पिता रामनिवास किसान हैं। माता कृष्णा गृहिणी हैं। चार बहनों में अंतिम सबसे छोटी हैं। उनका एक भाई भी है। अंतिम की बड़ी बहन सरिता कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी हैं। जब सरिता ने कबड्डी की शुरुआत की तो छोटी बहन अंतिम ने भी खेलने की बात कही। मगर सरिता ने मना कर दिया और कबड्डी न खेलकर कुश्ती के लिए कहा। इसके बाद अंतिम मैट पर उतर गई और दाव-पेंच सीखना शुरू कर दिया। पिता रामनिवास ने बताया कि बेटी का सपना था कि वह कुश्ती में नाम रोशन करे और आज वो पल आ गया है। अंतिम के जीतने पर आसपास के लोगों ने बधाई दी है।

अंतिम पंघाल की उपलब्धियां

  • 2022 में अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2022 में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
  • 2022 में अंडर-20 जूनियर वूमन नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2021 में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed