फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Asani cyclone will increase the difficulties, next week the mercury is expected to reach 50

असानी चक्रवात बढ़ाएगा मुश्किलें, अगले सप्ताह पारा 50 तक पहुंचने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Asani cyclone will increase the difficulties, next week the mercury is expected to reach 50
हिसार। समुद्री चक्रवात असानी तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदान इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल पैदा करेगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसके असर से अगले सप्ताह मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। विशेषज्ञ के अनुसार 6 मई तक सिस्टम से चक्रवात में बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि देश में एक समुद्री चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। अंडमान सागर में अब कभी भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने को तैयार है। बुधवार तक सिस्टम कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है और उसी दिन चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। 5 मई तक सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है और 6 मई तक सिस्टम के साइक्लोन बनने की उम्मीद है। तूफान तेज होगा और अराकान तट के साथ आगे बढ़ेगा। इस बार के चक्रवात को श्रीलंका ने असानी नाम दिया है। यह व्यवस्था ज्यादातर बांग्लादेश की ओर बढ़ने को प्रभावित करती नजर आएगी।
विज्ञापन

चक्रवातीय तूफान की वजह से प्रचंड गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव बन कर आमजन को परेशान करने वाली है। इस दौरान अफगानिस्तान से भी हवाएं तेजी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ते हुए इस तूफ़ान में जाकर मिलेगी। इससे अफगानिस्तान, पाकिस्तान व राजस्थान सहित सम्पूर्ण उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत से सारी आर्द्रता हवा के साथ इस तूफ़ान में चली जाएगी व पीछे केवल 1 से 2 प्रतिशत आर्द्रता वाली हवा रहेगी, जोकि बहुत गर्म व झुलसाने वाली होगी। यही गर्म हवा राजस्थान को भी को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी होगी। राजस्थान का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश पर पड़ने की संभावना बन रही है। 9 ,10 व 11 मई को अति भीषण रिकॉर्ड तोड़ आसमान से आग बरसेगी और मैदानी राज्यों में तापमान 45.0 से 50.0 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उत्तरी हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बन गया है जिसकी वजह से पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं हो गई है। नमी वाली हवाओं की वजह से अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई ह। इस वजह से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान में 5 मई तक हल्की बारिश और तेज हवाओं या अंधड़ चलने की संभावना है। इस दौरान 4 मई को उत्तरी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बारिश व गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं या अंधड़ की संभावना है। वहीं पश्चिमी व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं या अंधड़ के आने की संभावना रहेगी।
तापमान में गिरावट के बाद भी हिसार प्रदेश में सबसे गर्म
हिसार एएमएफयू 42.8
सोनीपत जगदीशपुर 42.5
नारनौल 42.3
सिरसा 41.4
रोहतक 41.4
फतेहाबाद 40.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed