फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   As soon as the generator heats up, farmers' hopes cool down.

Hisar News: आज 24 गांवों के लोग निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 7 को पांच ग्रामीण फिर शुरू करेंगे आमरण अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
As soon as the generator heats up, farmers' hopes cool down.
हांसी। भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांव चानौत में चल रहे आंदोलन को समर्थन का कारवां निरंतर बढ़ रहा है। शुक्रवार को डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार तक मांग पहुंचाई गई। आज रोघी खाप के सभी 24 गांवों के लोग ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए चानौत पहुंचकर समर्थन देंगे। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा भी धरनास्थल। कल इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ग्रामीणों के संघर्ष को समर्थन देंगे। 7 जुलाई को पांच ग्रामीण फिर से आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में ज्ञापन देने के दौरान किसान यूनियन के नेताओं विकास सीसर, दशरथ मलिक व धर्मपाल बाडाला ने कहा कि उनकी केवल एक ही मांग है कि चानौत गांव को शहरी पाइपलाइन से टी के माध्यम से पानी दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा सरकार के दौरान टी लगाई गई थी लेकिन बाद में सरकार ने हटवा दिया। किसान नेताओं ने कहा कि गांव व शहर में कोई अंतर नहीं है। जब शहर की लाइन गांव में से जा रही है तो वहां पर टी-कनेक्शन देकर सरकार करोड़ों रुपये बचा सकती है। सरकार गांव के लिए दूसरी लाइन देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि टी-कनेक्शन मान-सम्मान की लड़ाई है। अमृत टू योजना के तहत जब अन्य प्रदेशों में टी कनेक्शन से पानी दिया गया है तो हरियाणा में भी दिया जाना चाहिए। वहीं, गांव में 49वें दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

24 गांव के सरपंचों ने अजीत खरकड़ी को प्रधान चुना :
धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि 4 जुलाई को चानौत गांव में जलघर से लेकर धरना स्थल तक, करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। चानौत में रोघी खाप व बूरा खाप के 24 गांव के सरपंचों की शुक्रवार को बैठक भी हुई। सरंपचों ने मिलकर धरने के समर्थन में कमेटी के साथ तालमेल बनाने के लिए अजीत खरकड़ी को अपना प्रधान नियुक्त किया। चेताया गया कि सरकार की तरफ से 5 जुलाई तक भी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो 6 जुलाई को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बरवाला रोड पर सांकेतिक जाम लगाया जाएगा। इसी दिन आंदोलन की आगामी रणनीति और बड़े फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अनशन पर बैठने वाले बुजुर्ग इस बार भी हैं इच्छुक :
धरना कमेटी के अनुसार, पहले बुजुर्ग टेकराम दूहन, बलवान दूहन, राजकुमार खगनवाल, जयनारायण और दिलबाग दूहन आमरण अनशन पर बैठे थे। इन्होंने इस बार भी अनशन के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंचाने की इच्छा जताई है। हालांकि इस पर कमेटी निर्णय लेगी कि उन्हें स्वीकृति देनी है या किसी अन्य को अनशन पर बैठाया जाएगा। अनशनकारी एफिडेविट देकर अनशन पर बैठेंगे। अनशन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना हुई तो विधायक, एसपी व डीसी जिम्मेदार होंगे।

एक महीना पहले भी धरने में शामिल हुए थे अभय :
रविवार को चानौत पहुंच रहे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला करीब एक महीना पहले भी धरना स्थल पर आए थे। पार्टी का कहना है ग्रामीणों की मांग जायज है। उनके हर संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी किसानों व ग्रामीणों के साथ है। सरकार चानौत के ग्रामीणों की मांग मानते हुए उन्हें हांसी के लिए जा रही लाइन में टी कनेक्शन लगाकर पानी दें। अभय चौटाला करीब एक महीना पहले भी धरना स्थल पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed