फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   article 370

अनुच्छेद 370 हटाने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाइयां, विपक्षियों ने भी सराहा

Tue, 06 Aug 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
article 370
नारनौंद में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Hisar
केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए को हटाने के निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पारिजात चौक, अग्रसेन मार्केट में मिठाई बांटकर व पटाखे बजाकर खुशी मनाई गई। इस दौरान मेयर गौतम सरदाना, प्रवीन जैन व रवि सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने सही मायने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने का काम किया है। डॉ. मुखर्जी का बलिदान आज रंग लाया है। केंद्र सरकार ने भारत माता की रक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर की समस्या का ठोस समाधान करने का काम किया है। इस मौके पर बाबूलाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नरेश सिंगल, सुनील वर्मा, गणेशदत्त शर्मा, योगेश बिदानी, रम्मी गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, नीलम टूटेजा, चंद्राराम गुरी, महाबीर जांगड़ा, कृष्ण बिश्रोई, विरेंद्र लाहोरिया, कविता केडिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल ने ढोल बजाकर किया खुशी का इजहार: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर ऐतिहासिक निर्णय लेने का स्वागत किया। सरकार के इस निर्णय पर खुशी प्रकट करने के लिए परिजात चौक पर ढोल बजाकर व पटाखे जलाकर तथा लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दयाप्रकाश, जिला मंत्री जितेंद्र सोनी, जिला सहमंत्री राहुल नियाना, रमाशंकर, नरेंद्र नानू, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक संजीव चौहान, प्रवीण तसीड़, संजय, राज चौहान, सहदेव, विजय नागपाल, नानूराम गर्ग, सुशील वधवा, कपिल वत्स, महिपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्र के फैसले का दुष्यंत ने किया स्वागत: पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी पार्टी पूरी तरह से इस फैसले पर केंद्र सरकार के साथ है। कश्मीर हमारा एक अटूट हिस्सा है और इस राज्य की उन्नति और तरक्की के लिए हर हिंदुस्तानी को केंद्र सरकार के फैसले के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिकल 370 व 35ए हटाना सराहनीय कदम : बजरंग गर्ग
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने भी केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 व 35ए हटाने का स्वागत किया है। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन किया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म होने से जम्मू कश्मीर में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और वहां के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
अनुच्छेद 370 पर सरकार का फैसला ऐतिहासिक : लोकेश महाजन
युवा भाजपा नेता लोकेश महाजन ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के लिए सोमवार को ऐतिहासिक बदलाव की पेशकश करते हुए यहां से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की। इसके अनुसार, जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। लद्दाख भी अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा।सरकार का यह कदम राष्ट्र की अखंडता की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला है। देश भर में इस फैसले से खुशी की लहर है।

न्याय पक्ष ने भी की सराहना
न्याय पक्ष के संस्थापक रणदीप लोहचब ने मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाया जाना एक ऐतिहासिक व सराहनीय कदम है। इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। स्थानीय व दूसरे राज्यों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेह 370 के हटने से वहां के किसानों की आर्थिक दशा में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed