{"_id":"61e1b267260241213c2c0c05","slug":"army-recruitment-is-getting-affected-due-to-corona-epidemic-youth-said-government-should-give-relaxation-in-age-condition-hisar-news-hsr6220298152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के कारण सेना भर्ती हो रही प्रभावित, युवा बोले- सरकार उम्र की शर्त में दे छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के कारण सेना भर्ती हो रही प्रभावित, युवा बोले- सरकार उम्र की शर्त में दे छूट
विज्ञापन
बालसमंद। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण सेना भर्ती प्रभावित हो रही है। बार-बार भर्ती की तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका सीधा असर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं पर पड़ रहा है। इन युवाओं की मानें तो सरकार को सेना भर्ती के दौरान युवाओं को उम्र की शर्त में छूट देनी चाहिए, अन्यथा उम्र की सीमा बढ़ानी चाहिए, जिससे सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फायदा हो।
बता दें कि जिले में हर साल 10 हजार से ज्यादा युवा सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तैयारी करते हैं। इनमें से 1400 से 1500 युवा सेना में भर्ती होते हैं। चूंकि दो साल से कोरोना महामारी का संकट छाया हुआ है। इस कारण से सेना भर्ती की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
कोरोना काल में भर्ती परीक्षा बार बार आगे टल रही है। बार-बार परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी जाती है जिससे हमारी उम्र भी निकलती जा रही है। उच्च अधिकारियों को जल्द से जल्द सेना भर्ती आयोजित करवानी चाहिए। इस बार उन्हें खाली हाथ नहीं लौटना है। चयन की खुशखबरी लेकर ही आएंगे। - सुमित, किरतान
विज्ञापन
भर्ती रैली के लिए पिछले कई सालों से दिन रात मेहनत कर रहे है। सेना भर्ती रैली समय पर नहीं हो पा रही है। ऐसे में भर्ती कार्यालय को न्यूनतम एक साल की छूट का प्रावधान करना चाहिए, ताकि हम युवाओं को रोजगार मिल सके और हम देश सेवा कर सके। - बलराज, शाहपुर
कोरोना के बीच भी चुनाव हो रहे हैं। गृह मंत्रालय को सेना भर्ती रैलियों को भी अनुमति देनी चाहिए। कोरोना काल में युवाओं की कम संख्या के बैच बनाकर आसानी से दौड़ाया जा सकता है। समय पर सेना भर्ती रैली नहीं होने से दो-तीन साल से तैयारी में जुटे युवाओं को दूसरे करिअर की तरफ जाने पर मजबूर होना पड़ेगा। - दिनेश सोढी, सीसवाला
पिछली भर्ती में दौड़ पास की थी, बार बार सेना भर्ती की परीक्षा को आगे खिसकाया जा रहा है। बहुत दिनों से परीक्षा होने के इंतजार में दिन रात मेहनत करते हैं, परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही कोरोना के केस बढ़ने पर पाबंदी लगा दी जाती है। - कुलदीप, सीसवाला
कोरोना महामारी ने हर किसी को प्रभावित किया है। सेना भर्ती प्रक्रिया भी इसमें शामिल है। तैयारी कर रहे युवाओं की उम्र बढ़ती जा रही है और भर्तियां समय पर नहीं हो रही। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
- कैप्टन चरण सिंह मलिक, प्रदेश अध्यक्ष, इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन