फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Archaeological Department stopped the work of the second oxygen plant being built in the civil hospital

पुरातत्व विभाग ने नागरिक अस्पताल में बन रहे दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का काम रूकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Archaeological Department stopped the work of the second oxygen plant being built in the civil hospital
हिसार। नागरिक अस्पताल परिसर में बन रहे दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के काम को शनिवार सुबह पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने रुकवा दिया है। जिला मलेरिया विभाग कार्यालय के सामने यह प्लांट लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

तीसरी लहर के दौरान बनाने की घोषणा की थी
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी दिखाई दी। इसे पूरा करने के लिए नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। ऑक्सीजन की कमी के कारण एक निजी अस्पताल में पांच मरीजों की मौत भी हुई थी। ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों में मारामारी देखने को मिली थी। तीसरी लहर के दौरान अस्पताल परिसर में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात सामने आई थी। उसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मलेरिया कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन पर दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू किया। राजमिस्त्री और मजदूर नींव भराई का काम कर रहे हैं। जब इस बात का पता पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को पता चला तो वे अस्पताल पहुंच गए और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

एक ऑक्सीजन प्लांट कर रहा है काम
अस्पताल परिसर में कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया था। यह ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहा है। पूरे अस्पताल परिसर में यहीं से ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगता है तो सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम रुकवा दिया है
जिला मलेरिया कार्यालय के सामने दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू किया था। शनिवार को पुरातत्व विभाग की तरफ से काम रुकवा दिया गया है। इस बारे में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।

रतना भारती, सीएमओ, हिसार
परमिशन ली है या नहीं
नागरिक अस्पताल में चल रहे काम को शनिवार को रुकवा दिया है। सोमवार को पता करेंगे की निर्माण कार्य के लिए परमिशन ली है या नहीं। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कुलदीप, सरंक्षण अधिकारी, पुरातत्व विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed