{"_id":"635ec4dab289e24bab362171","slug":"aqi-remains-above-300-residents-breathing-in-polluted-air-hisar-news-hsr6458708108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई 300 के ऊपर बरकरार, दूषित हवा में सांस ले रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई 300 के ऊपर बरकरार, दूषित हवा में सांस ले रहे शहरवासी
विज्ञापन
हिसार। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को भी 300 से ऊपर रहा। सुबह 5 बजे शहर का एक्यूआई 358 दर्ज किया गया। हालांकि शाम होते-होते इसमें गिरावट आई और यह 324 पर पहुंच गया। फिलहाल शहरवासी दूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। बता दें कि 21 अक्तूबर की रात 10 बजे एक्यूआई का स्तर 200 के पार पहुंच गया था। इसके साथ ही शहर की हवा में प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से ही इसके स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। पर्यावरण विशेषज्ञ की मानें तो पराली का जलना, आतिशबाजी, तापमान में गिरावट व हवा का न चलना आदि ऐसे कारक हैं, जिनके कारण एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है।
दिनभर ये रही एक्यूआई की स्थिति
समय एक्यूआई
सुबह 7 बजे 352
सुबह 9 बजे 346
सुबह 11 बजे 338
दोपहर 1 बजे 333
दोपहर 3 बजे 330
शाम 5 बजे 318
शाम 7 बजे 307
यूं किया जाता है आकलन
एक्यूआई स्थिति
0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 संतुलित
201 से 300 खराब
301 से 400 बहुत खराब
401 से 500 गंभीर
सांस के मरीज बरतें विशेष सावधानी
नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डॉ. ज्ञानेंद्र के मुताबिक इस मौसम में सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वह इस मौसम में ज्यादा समय तक घर से बाहर न रहें। बाहर निकलते समय मास्क आदि का इस्तेमाल करें। सुबह और शाम की सैर बंद कर दें। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलशन महता के मुताबिक ऐसे वातावरण में आंखों में जलन होने लगती है। आंखें लाल हो जाती है। अगर, ऐसा हो तो दिन में कई बार ठंडे पानी से आंखों को साफ करना चाहिए और तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।