{"_id":"6a6271fd1bdd5de4570b6ea9","slug":"applications-for-admission-to-gju-open-until-the-30th-counseling-on-the-same-day-hisar-news-c-21-hsr1020-916216-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में प्रवेश के लिए 30 तक आवेदन, काउंसिलिंग उसी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में प्रवेश के लिए 30 तक आवेदन, काउंसिलिंग उसी दिन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई को सुबह 10 बजे तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद उसी दिन सुबह 11 बजे संबंधित विभागों में फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति नरसी राम बिश्नोई ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश के लिए बीएससी (एविएशन), बीवोक (फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी) सहित कई स्नातक पाठ्यक्रमों में अवसर दिया गया है।
इसके अलावा एमए (अंग्रेजी एवं संस्कृत), एमएससी (इकनॉमिक्स, साइकोलॉजी, बॉटनी, जियोग्राफी, जूलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, एनवायरनमेंटल साइंस, फूड टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी) में भी आवेदन किए जा सकते हैं। एमबीए, एमकॉम, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस तथा इसके द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। विभिन्न इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी कार्यक्रमों में भी रिक्त सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व आवेदकों को मिलेगी नियमानुसार वरीयता
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें नियमानुसार वरीयता दी जाएगी। इंटीग्रेटेड बीएससी (लाइफ साइंसेज)-एमएससी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। यदि अभ्यर्थियों ने 10+2 स्तर पर गणित और जीव विज्ञान दोनों विषयों का अध्ययन किया है तो वे अपनी पात्रता के अनुसार इंटीग्रेटेड बीएससी (फिजिकल साइंसेज)-एमएससी कार्यक्रमों की काउंसिलिंग में भी भाग ले सकेंगे।