{"_id":"650c8b5721f193578e0ae899","slug":"antim-won-bronze-medal-in-senior-world-championship-qualified-for-olympics-hisar-news-c-21-1-hsr1007-223807-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंतिम ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंतिम ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन
हिसार। सर्बिया में हुई सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में हिसार की पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही अंतिम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वीरवार को कांस्य पदक के लिए हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में अंतिम ने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को 16-6 से हरा कांस्य पदक पर कब्जा किया है। वहीं पदक जीतने पर अंतिम के परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने अंतिम का मैच देखा।
बता दें कि बुधवार को अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई थी। मगर वीरवार को कांस्य पदक जीतने के साथ ही अंतिम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। अंतिम मूलरूप से गांव भगाना की रहने वाली है। मगर पिछले काफी साल से हिसार में रहकर कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही है।
एकेडमी पहुंचने पर होगा अंतिम का स्वागत
अंतिम पिछले 4 साल से गंगवा में बाबा लालदास कुश्ती एकेडमी में कोच लीली पहलवान, भगत सिंह और विकास भारद्वाज के पास प्रशिक्षण ले रही है। कोच लीली पहलवान ने बताया कि एकेडमी पहुंचने पर अंतिम का स्वागत किया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए अंतिम काफी मेहनत की। अब अंतिम ओलंपिक की तैयारी शुरू करेगी। कोच लीली पहलवान ने बताया कि अब उसका सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का है।
विज्ञापन
चार बहनों में सबसे छोटी है अंतिम
अंतिम के पिता रामनिवास किसान है। माता कृष्णा गृहिणी हैं। चार बहनों में अंतिम सबसे छोटी हैं। उसका एक भाई है। अंतिम की बड़ी बहन सरिता कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं। सरिता के कहने पर ही उसने पहलवानी शुरू की थी।