{"_id":"6817c0f1ecfc4c6a740f857f","slug":"another-western-disturbance-active-light-rain-occurred-in-many-districts-hisar-news-c-21-hsr1005-619143-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में हुई हल्की बारिश
विज्ञापन
हिसार। रविवार को सक्रिय हुए एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में 4.3 डिग्री तक की गिरावट आई। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के संबंध में सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक पश्विमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां हुईं। इसके बाद रविवार को एक नया विक्षोभ सक्रिय हो गया। इस विक्षोभ को अरब सागर से नमी मिल रही है। रविवार को प्रदेश में कई स्थानों पर तेज़ गति से हवाएं चलने, अंधड़ और हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिली। इस दौरान हिसार, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदबाद, नूंह आदि जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। इस वजह से दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
अब 7 मई को और 9 मई को एक श्रृंखला के रूप में और नए विक्षोभ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके असर से बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगगी। इसके लिए भारतीय मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की इन गतिविधियों से मई महीने के पहले पखवाड़े में आमजन को झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इतनी हुई बारिश
हिसार-1.0 एमएम
चरखी दादरी-1.0 एमएम
फरीदाबाद-0.5 एमएम
गुरुग्राम-6.5 एमएम
नूंह-17.5 एमएम