{"_id":"6980fb64971780e7d0020d5e","slug":"animals-will-be-caught-on-the-lines-of-hansi-the-commission-will-make-the-payment-hisar-news-c-21-hsr1020-803606-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी की तर्ज पर पकड़े जाएंगे पशु, आयोग करेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी की तर्ज पर पकड़े जाएंगे पशु, आयोग करेगा भुगतान
विज्ञापन
हिसार।
बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य एक माह तक हांसी की तर्ज पर कराया जाएगा। इसका भुगतान गो सेवा आयोग की ओर से किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की टीमें भी लगातार सक्रिय रहेंगी। जिला नगर आयुक्त नीरज ने नगर निगम के मुख्य सभागार में सोमवार को विकास एवं स्वच्छता कार्यों की प्रगति के लिए समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।
जिला नगर आयुक्त ने बताया कि 3 फरवरी को हेड क्वार्टर स्तर पर विकास एवं स्वच्छता को लेकर समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर जिले की सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) की तैयारियों की समीक्षा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य नई आरएफटी के अनुसार शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शुरू किया जाए। रोड स्वीपिंग के कार्यों को लेकर जिन यूएलबी में टेंडर नहीं हुए हैं उन्हें शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए। लीगेसी वेस्ट के निस्तारण और प्रोसेसिंग प्लॉट से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा उसकी जानकारी समय पर पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में कुत्तों के बधियाकरण कार्य की भी समीक्षा की गई। जिला नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम हिसार में अब तक 2274 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है और अन्य यूएलबी को भी यह कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त वीरेन्द्र सहारण, एक्सईएन जयबीर डूडी, अमित कौशिक, एसओ राधेश्याम, एक्सईएन हांसी विक्की कुमार और ईओ हांसी राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
टॉयलेट निर्माण में तेजी के निर्देश, तालाब नवीनीकरण पर हुई चर्चा :
हिसार में 5 एस्पिरेशनल टॉयलेट बन चुके हैं जबकि शेष पर कार्य प्रगति पर है। हांसी में 8 टॉयलेट निर्माणाधीन हैं जिन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। नारनौंद, उकलाना और बरवाला में प्रस्तावित टॉयलेट ब्लॉकों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में तालाबों के नवीनीकरण, मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों तथा वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की ग्रांट पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनसंवाद से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।