{"_id":"68b204ff3c0d44742c0212be","slug":"animal-shed-found-on-camry-road-land-documents-asked-for-if-not-found-then-action-will-be-taken-hisar-news-c-21-hsr1005-698104-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैमरी रोड पर मिला पशु बाड़ा, जमीन के दस्तावेज मांगे, नहीं मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैमरी रोड पर मिला पशु बाड़ा, जमीन के दस्तावेज मांगे, नहीं मिले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
हिसार। अब नगर निगम की नजर अवैध पशु बाड़ों और टाल संचालकों पर है। वीरवार रात पशु पकड़ने के अभियान के दौरान निगम की टीम को कैमरी रोड में एक पशु बाड़ा मिला।
टीम ने बाड़ा मालिक से जमीन के दस्तावेज मांगे और कहा कि दस्तावेज नहीं मिले तो बाड़े पर कार्रवाई की जाएगी। उधर निगम प्रशासन ने टाल संचालकों को भी चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने खुद या किसी व्यक्ति ने उनकी टाल से खरीद कर चारा खुले में डाला तो उनकी टाल सील कर दी जाएगी।
वीरवार रात 8 बजे शहर से खुले में घूम रहे पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया जो सुबह 6 बजे तक चला। इस दौरान कैमरी रोड, सेक्टर 9-11, दिल्ली रोड, अर्बन एस्टेट-2 व आजाद नगर से 35 पशुओं को पकड़ा गया। इसी बीच सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र वर्मा और अतिरिक्त निगमायुक्त विरेंद्र सहारण जब कैमरी रोड पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां एक बहुत बड़ा पशु बाड़ा मिला जिसमें 200 से 250 गोवंश थे। कुछ गोवंश बाड़े के बाहर भी घूम रहे थे।
विज्ञापन
टीम को देखकर पशुपालक वहां आ गए। पशुपालकों ने कहा कि यह बाड़ा हमारी खुद की जमीन पर बना हुआ है। निगम अधिकारियों ने उनसे जमीन के दस्तावेज मांगे तो उस समय वह दस्तावेज नहीं दे सके। इस पर निगम अधिकारियों ने कहा कि वे निगम कार्यालय में आकर दस्तावेज दिखाएं। अगर वे दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं तो उनका बाड़ा अवैध माना जाएगा और उस पर निगम कार्रवाई करेगा।
पशु पकड़ने के लिए तीन टीमों का किया गठन : वहीं अब निगम ने पशु पकड़ने के लिए रणनीति में बदलाव किया है। इसके तहत तीन टीमों का गठन किया गया है। सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र शर्मा व सुरेंद्र गोलू के नेतृत्व में इन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें एक ही समय में अलग-अलग क्षेत्रों से पशु पकड़ेंगी। इस दौरान अवैध पशु बाड़ों पर भी कार्रवाई की जाएगी। तीनों टीमों के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रहेगी।