{"_id":"67db148fb9cc72423404e17b","slug":"animal-dairies-should-be-outside-the-city-new-civil-hospital-should-be-built-near-the-airport-hisar-news-c-21-hsr1020-587902-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पशु डेयरियां शहर से बाहर हों, एयरपोर्ट के पास बने नया नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पशु डेयरियां शहर से बाहर हों, एयरपोर्ट के पास बने नया नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
हिसार। विधानसभा में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने 2025-26 के बजट को प्रगतिशील दस्तावेज बताया। उन्होंने हिसार को फूड प्रोसेसिंग, खजूर उत्कृष्टता केंद्र, एयर कार्गो, वेयर हाउस, टेक्सटाइल यूनिट प्रोजेक्ट्स देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने पशु डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि डेयरियों के कारण सड़कों पर गंदगी फैल रही है। खुले में घूमते पशु हादसे का कारण बन रहे हैं।
सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार का नागरिक अस्पताल पुरातत्व विभाग के संरक्षित दायरे में आता है, जिसके कारण वहां कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इसलिए एयरपोर्ट चौक के समीप चिह्नित जमीन पर अस्पताल का नया भवन बनवाया जाए। टीबी अस्पताल का भवन भी नया बनना चाहिए। हिसार में गुजरी महल के साथ लगती पीली कोठी में नशे की गतिविधियों हो रही हैं। ऐसे में इस पर रोक लगाकर पीली कोठी को लाभदायक कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाए।
उन्होंने कहा कि रोहतक और गुरुग्राम में बने मल्टीलेवल पार्किंग की तर्ज पर हिसार को पुलिस थाना के पास बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाए। धोबी घाट और राजगुरु मार्किट में भी बहुमंजिला पार्किंग बने। हिसार की सड़कों की मरम्मत कार्य को प्रमुखता से लेने का आग्रह किया। साथ ही नई सीवरेज और पेयजल की लाइन का कार्य अमृत 2.0 योजना तहत जल्द कराया जाए। उन्होंने अग्रोहा में पुरातात्विक स्थल की खोदाई कार्य को गति देने का अनुरोध किया।