फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Angry with Pankaj's relationship with his girlfriend, the young man along with his brother and friend killed him

Hisar News: प्रेमिका के साथ संबंध से नाराज युवक ने भाई व दोस्त संग मिल की थी पंकज की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Angry with Pankaj's relationship with his girlfriend, the young man along with his brother and friend killed him
हांसी। ढाणी देपल रोड पर सोमवार रात गला काटकर सिवानी निवासी पंकज की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिसार निवासी मुख्य आरोपी वीरेंद्र ने सहमति संबंध में रहने वाली युवती के साथ पंकज के संबंधों से नाराज होकर अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद तीनों ई-रिक्शा पर भागे। रिक्शा पलटने से वीरेंद्र का भाई राजेश घायल हो गया, जो अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि आरोपियों की पहचान हिसार की महाबीर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र व हांसी की भाटिया कॉलोनी निवासी मनजीत के रूप में हुई है। वीरेंद्र पहले हांसी में भाटिया कॉलोनी में रहता था। वह अब हिसार में एक युवती के साथ सहमति संबंध में रहता है। उस युवती के साथ कुछ समय से पंकज के संबंध बन गए थे। वीरेंद्र को इसका पता लगा तो उसने पंकज को मना किया, वहीं युवती को भी उससे दूरी बनाने को कहा। लेकिन दोनों ही नहीं माने। इससे नाराज होकर उसने पंकज की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

भाई व दोस्त को साजिश में शामिल किया
वीरेंद्र ने वारदात को अंजाम देने के लिए भाई राजेश व दोस्त मनजीत को तैयार किया। हत्या के लिए ढाणी देपल रोड पर नहर की पटरी चुनी। क्योंकि यहां रात में कम लोग आते-जाते हैं। वीरेंद्र ने सोमवार सुबह पंकज को जरूरी काम से हिसार बुलाया। इसके बाद पेमेंट लेने के बहाने उसी की बाइक से रात में हांसी में देपल रोड पर ले गया। वहां पहले से ही राजेश और मनजीत मौजूद थे। पंकज की चाकू से गला काटकर हत्या के बाद तीनों ई-रिक्शा पर भाग गए। मनजीत ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। रास्ते में ई रिक्शा पलट गई, जिससे राजेश को गहरी चोट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed