{"_id":"a221da3a50e244ef48c7e1e9d91b6f67","slug":"angry-to-destroy-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराबे पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराबे पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद मक्खी, सूखे व जलभराव से खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी कराते हुए उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन
प्रदर्शन में विधायक रणबीर गंगवा व वेद नारंग भी शामिल हुए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अशोक बंसल को ज्ञापन सौंपा। इनेलो किसान कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर एचएएयू गेट नंबर चार पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
यहां से राजगढ़ रोड पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, नलवा विधायक रणबीर गंगवा, बरवाला विधायक वेद नारंग, जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
पूर्ण सिंह डाबड़ा ने कहा कि इस बार कपास की फसल में एक अलग तरह की बीमारी सफेद मक्खी का भयंकर प्रकोप है, जिससे किसानों की कपास की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। कई जगह तो किसानों ने मजबूरन अपनी बर्बाद फसल को उखाड़ना पड़ा।
इस मौके पर कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष धारासिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, किसान सेल के जिलाध्यक्ष रवि लांबा, राजेश गोदारा, चतर सिंह, हरफूल खान भट्टी, डॉ. सत्यनारायण मंगाली, राजपाल यादव, राजमल काजल, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, रमेश चुघ, सतबीर सिसाय आदि मौजूद थे।