फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anger in Hemsa for not filling vacant posts

Hisar News: खाली पदों को नहीं भरने पर हेमसा में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Anger in Hemsa for not filling vacant posts
बैठक करते हुए एसोसिएशन के सदस्य।
हांसी। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड प्रधान सतीश रांगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सहायक के खाली पदों को भरा जाए। बैठक में मुख्य रूप से हेमसा सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव हितेंद्र सिहाग, जिला उपप्रधान नितिन बूरा शामिल रहे। बैठक में एजेंडे पर बात करने से पहले सभी ने रामअवतार यादव को सहायक बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन


फिर एजेंडे पर बात रखते हुए हेमसा सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान नितिन बूरा ने बताया कि जिस पदोन्नति सूची में रामअवतार यादव की पदोन्नति हुई है वह विभाग ने बहुत ही कम जारी की है। लगभग 162 सहायक के पद खाली होने पर भी केवल मात्र 49 सहायक की पदोन्नति करना फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ मजाक है। नितिन बूरा ने विभाग से मांग की है कि समय रहते हेमसा सर्व कर्मचारी संघ की मांग अनुसार पदोन्नति करें। अन्यथा वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। राज्य महासचिव हितेंद्र सिहाग ने बताया कि निदेशक सेकंडरी से बार बार बातचीत होने के बाद भी किसी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वह लगातार वर्कलोड अनुसार नए पदों की मांग कर रहे हैं। न ही समय पर पदोन्नति, ना ही एसीपी और भी जो काम रूटीन के हैं उनके लिए भी बार बार प्रदर्शन करना पड़ता है। निदेशक स्तर पर फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ की फाइल धूल खा रही हैं। बैठक में ज्योति, रुचिका, रेणु, किरण, प्रतिभा, मंजू, सुभाष, नरेश सिहाग, दिनेश बतरा, देवेंद्र, जोगेंद्र मलिक, जय प्रकाश, अनूप, विक्रम, अमित, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed