फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aneeta kundu, climbing Everest, Hisar

मौसम ने साथ दिया तो अनीता कुंडू आज एवरेस्ट पर दूसरी बार फहराएंगी तिरंगा

Sun, 21 May 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 21 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Aneeta kundu, climbing Everest, Hisar
अनीता कुंडू - फोटो : bureau

 

विज्ञापन

चुनौतियों से जूझते हुए अनीता कुंडू अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गई हैं। अगर मौसम मेहरबान रहा तो रविवार को अनीता एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा देंगी। शनिवार देर रात तक एवरेस्ट चोटी से महज 1100 फीट दूर थीं, जिसे तय करने में उसे 14 घंटे का समय लगने की उम्मीद है।
 

अनीता कुंडू ने 11 अप्रैल से एवरेस्ट पर चाइना साइड से चढ़ाई शुरू की थी। बेस कैंप पर करीब 28 हजार फीट तक पहुंच चुकी हैं। पांच पड़ाव कैंप की राह को पूरा कर चुकी हैं। ऑक्सीजन लेकर आगे बढ़ रही अनीता अब लक्ष्य से महज 14 घंटे की दूरी पर हैं। परिजनों की अनीता से शनिवार रात नौ बजे बात हुई, जिसमें अनीता के रविवार को एवरेस्ट फतह करने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन


लक्ष्य एवरेस्ट पर 29029 फीट तक पहुंचना है। अनीता के परिजनों को भी रमेश ही हिमालयन कंपनी से संपर्क कर सूचना देते हैं। भारत में अब तक कोई भी महिला पर्वतारोही एवरेस्ट पर दोनों साइड से नहीं चढ़ सकी है। अनीता कामयाब रही तो नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगी।            
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
अनीता कुंडू ने एवरेस्ट पर चाइना साइड से चढ़ने के लिए दो साल पहले भी प्रयास किया था, जिसमें मौसम खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उनका मिशन पूरा नहीं हो सका। अनीता नेपाल की साइड से एवरेस्ट पर फतह हासिल कर चुकी हैं।  

     
सोशल मीडिया पर दुआएं      
अनीता कुंडू के लिए देश भर से लोग दुआएं कर रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप, मैसेंजर के जरिये अनीता को संदेश भेजे जा रहे हैं। फिलहाल अनीता के लिए मौसम सबसे बड़ी चुनौती है। अगर मौसम खराब हुआ तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। अनीता की माता भी मंदिर में ज्योत जलाकर लगातार आराधना कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed