फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An electric scooter caught fire, but there were no casualties

Hisar News: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, जनहानि नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
An electric scooter caught fire, but there were no casualties
आग से धूं-धू कर जलती स्कूटी।
हिसार। बीकानेर चौक के पास बुधवार दोपहर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग गई। स्कूटी पर घरेलू गैस सिलिंडर भी रखा था। आग लगी देख स्कूटी चालक ने सूझबूझ दिखाई और सिलिंडर को उठाकर तुरंत दूसरी और रख दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन

दरअसल, एक युवक अपराह्न करीब 4 बजे के करीब अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सिलिंडर लेकर पुराने ओवरब्रिज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बीकानेर चौक के पास पहुंचा तो अचानक से उसकी स्कूटी की डिग्गी से धुआं निकलने लगा। यह देखकर पीछे आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी चालक ने उसे इस बारे में बताया।
विज्ञापन

इस पर चालक ने स्कूटी को बीकानेर चौक के पास रोक दिया और उस पर रखे गैस सिलिंडर को उतारकर दूसरी और रख दिया, ताकि उसमें आग न लगा। इसी बीच स्कूटी में आग तेज हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। वहीं इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed