फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AMRUT 2.0: Public Health Department is preparing DPR

अमरूत 2.0 : जनस्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा डीपीआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
AMRUT 2.0: Public Health Department is preparing DPR
हिसार। अमरूत योजना के दूसरे फेज को मंजूरी मिल गई है। इस बार नगर निगम की बजाय जनस्वास्थ्य विभाग को इस योजना के तहत कार्य करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग ने इस योजना के तहत शहर में कार्य करवाने के लिए विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) बनानी शुरू कर दी है। अधिकारियों की मानें तो 90 प्रतिशत डीपीआर का काम पूरा हो चुका है। विभाग ने नगर निगम प्रशासन से भी ले आउट प्लान मांगा है ताकि उसे भी डीपीआर में शामिल किया जा सके। 24 फरवरी को मुख्यालय में होने वाली बैठक में अधिकारी यह डीपीआर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में पेयजल व सीवर की नई लाइनों को बिछाने के साथ पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने का काम भी किया जाएगा। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को मेयर की अध्यक्षता में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विभाग के एसई टीआर पंवार ने यह जानकारी दी। बता दें कि अमरूत के प्रथम चरण में कार्य करवाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई थी। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 131 किलोमीटर की पेयजल लाइन बिछाई जानी है। यह काम अभी भी जारी है, जबकि कई किलोमीटर की सीवर लाइन बिछाई जा चुकी हैं। मगर इस बार यह जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 14420 पर आ रही शिकायतों का समाधान किए बिना ही अधिकारी उन शिकायतों को बंद कर रहे हैं। मेयर ने कुछ लोगों से फोन पर बातचीत भी की। इन लोगों ने बताया कि विभाग ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है, जबकि उनके पास समस्या हल का मैसेज भेजा जा चुका है। मेयर ने एसई से कहा कि इस पर क्या कार्रवाई बनती है, कार्रवाई करो एसई साहब। एसई बोले कि अंडर रूल 7 के तहत चार्जशीट बनती है। मेयर ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी। मैं इस मामले में लिखित में शिकायत करूंगा। एसई ने कहा कि आप शिकायत दो, मैं कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेटस रिपोर्ट न देने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजने के आदेश
बैठक में मेयर ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पिछले तीन साल की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। इस पर अधिकारी बोले कि रिपोर्ट नहीं लेकर आए। यह सुनकर मेयर भड़क गए और उन्होंने सभी एक्सईएन, एसडीओ व जेई को कारण बताओ नोटिस भेजने के आदेश दिए, ताकि अधिकारी हाउस की बैठकों को गंभीरता से ले। मेयर ने जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए जाने वाले सभी टेंडरों की कॉपी नगर निगम को भी उपलब्ध करवाने को कहा।
तत्काल सीवरों पर रखें ढक्कन, कोई गिर गया तो आपको कोई नहीं बचा पाएगा
पार्षद अनिल जैन ने कहा कि शहर में जगह-जगह सीवरों के ढक्कन टूटे हैं। मैंने खुद शिकायतें की हुई हैं, लेकिन आज तक ढक्कन नहीं रखे गए। इस पर जेई बोले कि ढक्कन मंगवाए ग्ए हैं। यह सुनकर एसई पंवार ने कहा कि यह जरूरी काम है। अगर कोई सीवर में गिर गया तो आपको कोई नहीं बचा पाएगा। इससे अच्छा है कि आप सुपरवाइजर के भरोसे न रहें, बल्कि खुद मौके पर जाएं और तुरंत ढक्कन रखवाएं। पार्षद ने ब्रह्म महाविद्यालय रोड पर पेयजल लाइन बिछाने के बाद रोड की मरम्मत न करने का मुद्दा भी उठाया। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि मरम्मत की जा चुकी है। यह सुनकर अनिल जैन ने कहा कि अगर इस रोड की मरम्मत की हुई है तो वह भविष्य में शिकायत करना ही छोड़ देंगे। इस पर अधिकारी ने कहा कि वह रोड को चेक कराएंगे।
चंडीगढ़ में कहीं सीवर के बाहर गाद नहीं दिखती, तो शहर में ऐसा क्यूं नहीं हो सकता -
बैठक में मेयर ने विभाग के अधिकारियों के सीवरों की सफाई के साथ-साथ गाद को उठाने को भी कहा। इस पर एसडीओ व जेई ने कहा कि गाद को तुरंत नहीं उठाया जा सकता। एसई पंवार ने अपने अधिकारियों से कहा कि तुमने कभी चंडीगढ़ में सीवरों की सफाई के बाद गाद बाहर देखी है। जब वहां हो सकता है तो यहां क्यों नहीं।

अगर तुम समय पर बिल बनाओगे तो एजेंसी भी आएंगी
बैठक में श्मशान घाट रोड पर मुख्य लाइन के मैनहोल टूटने का मुद्दा भी उठा। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बोले कि टेंडर लगाया था, लेकिन कोई एजेंसी नहीं आई। टेंडर रिकॉल किया गया है। एसई टीआर पंवार बोले कि अगर तुम ठेकेदार के समय पर बिल नहीं बनाओगे तो एजेंसी कैसे आएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को ठेकेदार लगाकर सीवर मैनहोल को ठीक करवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर, नगर निगम एसई आनंद स्वरूप, एक्सईएन संदीप सिहाग, जन स्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी सब कमेटी चेयरमैन मनोहर लाल, पार्षद प्रीतम सैनी, पार्षद अनिल जैन, पार्षद जयप्रकाश, पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा, मनोनीत पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद सतीश सुरलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed