फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amit Mor, a resident of Sector 15, was murdered by drowning in water

सेक्टर 15 के रहने वाले अमित मोर की पानी में डूबो कर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Amit Mor, a resident of Sector 15, was murdered by drowning in water
हिसार। सरसाना माइनर में मिले सेक्टर-15 निवासी 27 वर्षीय अमित मोर की पानी में डूबो कर हत्या करने के बाद शव को पानी में बहा दिया था। शुक्रवार को उसका शव माइनर से बरामद हुआ था। शनिवार को शव का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केेस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर 15 में रहने वाले और पुलिस विभाग के सेेवानिवृत्त एसआई जसबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे मैं व मेरा बेटा अमित घर पर थे। अमित ने मुझसे कहा कि मैं गाड़ी खड़ी करवाकर आता हूं। वह स्कूटी लेकर घर से चला गया। जाते समय उसने जल्दी घर आने की बात कहीं थी। रात को करीब ढाई बजे पेशाब करने के लिए उठा तो मेरा बेटा कमरे में नहीं था। मैं उसके आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं आया। मेरे बड़े लड़के संदीप ने सुबह मुझे फोन पर बताया कि अमित का शव सरसाना माइनर के अंदर पानी में मिला है। मैं उसके बाद परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचा और शव की शनाख्त की। मुझे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे बेटे अमित को नहर में डुबोकर मारा है। पुलिस को उसकी स्कूटी कैमरी रोड पर सेक्टर-15 मोड़ के पास मार्केट में खड़ी मिली थी।
विज्ञापन

अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
सरसाना माइनर में मृत मिले युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। - सदानंद शर्मा, प्रभारी आजाद नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed