{"_id":"62891ecae9a12a338039a05c","slug":"amit-mor-a-resident-of-sector-15-was-murdered-by-drowning-in-water-hisar-news-hsr6322874178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 15 के रहने वाले अमित मोर की पानी में डूबो कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 15 के रहने वाले अमित मोर की पानी में डूबो कर की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सरसाना माइनर में मिले सेक्टर-15 निवासी 27 वर्षीय अमित मोर की पानी में डूबो कर हत्या करने के बाद शव को पानी में बहा दिया था। शुक्रवार को उसका शव माइनर से बरामद हुआ था। शनिवार को शव का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केेस दर्ज किया है।
सेक्टर 15 में रहने वाले और पुलिस विभाग के सेेवानिवृत्त एसआई जसबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे मैं व मेरा बेटा अमित घर पर थे। अमित ने मुझसे कहा कि मैं गाड़ी खड़ी करवाकर आता हूं। वह स्कूटी लेकर घर से चला गया। जाते समय उसने जल्दी घर आने की बात कहीं थी। रात को करीब ढाई बजे पेशाब करने के लिए उठा तो मेरा बेटा कमरे में नहीं था। मैं उसके आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं आया। मेरे बड़े लड़के संदीप ने सुबह मुझे फोन पर बताया कि अमित का शव सरसाना माइनर के अंदर पानी में मिला है। मैं उसके बाद परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचा और शव की शनाख्त की। मुझे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे बेटे अमित को नहर में डुबोकर मारा है। पुलिस को उसकी स्कूटी कैमरी रोड पर सेक्टर-15 मोड़ के पास मार्केट में खड़ी मिली थी।
अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
सरसाना माइनर में मृत मिले युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। - सदानंद शर्मा, प्रभारी आजाद नगर थाना।