{"_id":"6a076919a45af2f5d40e2834","slug":"amidst-protests-hsvp-demolished-permanent-encroachments-hisar-news-c-21-hsr1020-871242-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विरोध के बीच एचएसवीपी ने तोड़े पक्के अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विरोध के बीच एचएसवीपी ने तोड़े पक्के अतिक्रमण
विज्ञापन
पीएलए सेक्टर मैं घरों के आगे किये गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाते कर्मचारी।
हिसार। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर एचएसवीपी की टीम ने शुक्रवार को पीएलए सेक्टर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने विरोध जताया। महिलाओं ने अधिकारियों को घेरते हुए हरियाली और पौधों के लिए लगाई गई जालियां हटाने पर नाराजगी व्यक्त की। टीम ने पीएलए पार्किंग में संचालित फूड कोर्ट क्षेत्र को भी खाली कराया।
एसडीओ रामप्रसाद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मकानों के आसपास लगाए गए लोहे के जाले, शेड और कंक्रीट की पक्की दीवारों को हटाया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई नोटिस नहीं दिया गया। वहीं कुछ लोगों ने शेड हटाने के लिए समय भी मांगा।
कार्रवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने अधिकारियों से कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां हटाई जा रही हैं जबकि बड़े रैंपों पर कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय निवासी सतपाल ठाकुर ने मांग की कि दो से ढाई फीट तक निर्माण की अनुमति दी जाए।