{"_id":"6091a2688ebc3ebf80432fe9","slug":"ambulance-hisar-news-rtk6072047178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को अस्पताल पहुंचाएंगे पुलिस के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को अस्पताल पहुंचाएंगे पुलिस के वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस को पांच नई इनोवा गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक बलवान सिंह राणा के निर्देश पर पांचों इनोवा गाड़ियों को एंबुलेंस की तरह प्रयोग करने के लिए हिसार नागरिक अस्पताल में तैनात किया गया है।
डीआईजी ने कहा है कि इन गाड़ियों को जरूरतमंद व कोविड-19 के मरीजों को उनके घर से अस्पताल तक निशुल्क पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिले में एंबुलेंस की कमी को देखते हुए यह सेवा प्रदान की गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि आमजन आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम में 100, 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100 पर फोन कर इस सुविधा को निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबरों के साथ 108 भी डायल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इन वाहनों को चलाने वाले पुलिसकर्मी किसी भी संक्रमण के संपर्क में नहीं हैं। उन्हें ड्यूटी पर रहते हुए मास्क, दस्ताने पहनने, बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने या सैनिटाइजर से साफ करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। चालक पुलिस कर्मियों को महामारी के दौरान किसी भी जोखिम से बचने के लिए आगे की सीट और पीछे की सीट के बीच एक पारदर्शी विभाजन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह केवल परिवहन सेवा है न कि एंबुलेंस। यदि रोगी गंभीर है और उसे पैरामेडिकल व्यक्ति, ऑक्सीजन आदि की आवश्यकता है तो यह वाहन उपयुक्त नहीं है।