फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ALM Exam Case: Accused Ramphal's nephew arrested

एएलएम परीक्षा प्रकरण: आरोपी रामफल का भतीजा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ALM Exam Case: Accused Ramphal's nephew arrested
हिसार। एएलएम परीक्षा प्रकरण में आरोपी बिठमड़ा निवासी रामफल के भतीजे कुलदीप को हिसार सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए ने बताया कि आरोपी कुलदीप अपने चाचा रामफल के लिए काम करता था। कुलदीप आवेदकों से सेटिंग कर उनकी फोटो और एडमिट कार्ड व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से मोबाइल पर मंगवाता था। उसके बाद फर्जी परीक्षार्थी की फोटो भी अपने मोबाइल में मंगवाकर रामफल उर्फ सोनू को भेजता था। वहां से एडिट करवाकर अपने चाचा रामफल को फोटो दे देता था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मामले में आरोपी बिठमड़ा निवासी रामफल, जगदीश और राजेश को वीरवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मदनपुरा निवासी रामनिवास की जमानत याचिका को वीरवार को जेएमआईसी अभिषेक चौधरी की अदालत ने खारिज कर दिया है। सीआईए ने बताया था कि आरोपियों ने रिमांड अवधि में अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी हिसार व हांसी एरिया के हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed