{"_id":"626c3186410d9d25f6552f4e","slug":"allegation-the-operator-kicked-the-disabled-student-who-had-boarded-the-private-bus-hisar-news-hsr6303680180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : निजी बस में चढ़े दिव्यांग छात्र को परिचालक ने मारी लात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : निजी बस में चढ़े दिव्यांग छात्र को परिचालक ने मारी लात
विज्ञापन
हिसार बस स्टैंड पर शिकायत देने पहुंचा दिव्यांग छात्र अमित। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। निजी बसों के चालक-परिचालक जहां एक ओर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वहीं सफर करने वाले यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले भी बढ़ने लगे हैं। कभी बेटियों के साथ तो कभी दिव्यांग यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें रोडवेज एसएस कार्यालय पहुंच रही हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को आया। थुराना निवासी दिव्यांग छात्र अमित ने बताया कि वह राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार को सुबह वह हांसी से हिसार में कॉलेज आने के लिए आ रहा था। जब वह प्राइवेट बस में चढ़ा तो निजी बस के परिचालक ने उसे लात मार दी। जिस पर वह नीचे गिर गया। इसके बाद करनाल डिपो की आ रही बस के परिचालक ने उसकी मदद करते हुए उसे उठाया और पानी पिलाया। फिर बस में बैठाकर हिसार पहुंचाया। हिसार पहुंचने पर दिव्यांग छात्र ने परिचालक के खिलाफ रोडवेज एसएस और आरटीए विभाग को शिकायत दी है।
दिव्यांग छात्र ने प्राइवेट बस के परिचालक के खिलाफ शिकायत दी है। इस बारे में आरटीए के अधिकारियों को बताया जाएगा और शिकायत भेजी जाएगी। पहले भी कई बार चालकों-परिचालकों के खिलाफ शिकायतें आ चुकी हैं। - सुरेंद्र सिंह, एसएस, हिसार डिपो
शिकायत मिलने पर चालक-परिचालक को बुलाया जाएगा और जबाव मांगा जाएगा। यदि दिव्यांग छात्र को परिचालक ने लात मारी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सविंद्र, असिस्टेंट सेक्रेटरी, आरटीए