फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegation: Member of the Safai Karamcharis Commission beat up the elderly with a baseball bat

आरोप : सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने बुजुर्ग को बेसबाल के बल्ले से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Member of the Safai Karamcharis Commission beat up the elderly with a baseball bat
हिसार। लघु सचिवालय स्थित अधिवक्ताओं की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से रोकने पर हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने पार्किंग बुजुर्ग कर्मचारी को बेसबाल के बल्ले से पीट दिया। आरोप है कि बीच-बचाव का प्रयास करने वाले लोगों को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। हंगामा बढ़ने पर बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता अनेंद्र लोहरा अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहीं घायल कर्मचारी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

हरियाणा सफाई कर्मचारी कमीशन आयोग के सदस्य भूना क्षेत्र निवासी चंद्रप्रकाश बोस्ती शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे गाड़ी लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। वहां आमजन के लिए बनी पार्किंग में गाड़ी खड़ी न करके अधिवक्ताओं वाली पार्किंग में गाड़ी ले जाने लगे। इस दौरान वहां तैनात बुजुर्ग कर्मचारी रमेश नैन ने उन्हें रोकते हुए कहा कि यह अधिवक्ताओं की पार्किंग है, यहां गाड़ी न लगाएं। आरोप है कि इस पर चंद्रप्रकाश ने बेसबाल का बल्ला निकाला और रमेश नैन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां तैनात अन्य कर्मियों ने उसे छुड़वाया।
विज्ञापन

मेयर गौतम सरदाना, समेत कई नेता पहुंचे पुलिस चौकी
मामले की सूचना मिलने पर तुरंत मेयर गौतम सरदाना, घोलू गुर्जर सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे। उस दौरान पुलिस चौकी में ही बार एसोसिएशन के प्रधान अनेंद्र सिंह सहित दोनों पक्षों को बुलाया गया। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान डीएसपी अशोक, सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने का लेकर कुछ गलतफहमी हो गई थी। आपस में बातचीत करके विवाद का निपटारा हो गया है। - चंद्रप्रकाश बोस्ती, सदस्य, हरियाणा सफाई कर्मचारी कमीशन आयोग

हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चंद्रपकाश बोस्ती ने पार्किंग कर्मचारी से मारपीट की थी। बाद में पुलिस चौकी में बैठक की गई, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। - अनेंद्र सिंह लोहरा, प्रधान, बार एसोसिएशन प्रधान, हिसार
दोनों पक्षों को चौकी में लाया गया था। वहां दोनों पक्षों में बातचीत करके आपसी सहमति से समझौता हो गया है।
- एसआई, पवन कुमार, प्रभारी, कोर्ट कांप्लेक्स चौकी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed