{"_id":"5e6bddd98ebc3ea4bd5fc22d","slug":"all-india-university-kabaddi-championship-and-prize-distribution-ceremony-canceled-in-gujvi-students-also-instructed-to-vacate-hostels-hisar-news-rtk546727527","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजवि में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप और पुरस्कार वितरण समारोह रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजवि में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप और पुरस्कार वितरण समारोह रद्द
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद जिले के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लगभग सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 15 मार्च को होने वाला द्वितीय वार्षिक नकद पुरस्कार वितरण समारोह और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी गेम्स को रद्द कर दिया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिरकत करनी थी। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का कृषि मेला भी आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा। वहीं, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित शहर के तीनों विश्वविद्यालयों में भविष्य में होने वाली सभी तरह की ट्रेनिंग भी स्थगित हो गई हैं। वहीं, प्रदेश सरकार के आदेशानुसार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 31 मार्च तक कक्षाएं नहीं लगेंगी। हालांकि शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को संस्थानों में पहुंचना होगा। महामारी घोषित होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं नहीं लगने के आदेशों के बाद शहर के तीनों विश्वविद्यालयों में देर शाम तक बैठक होती रही, जिनमें कोरोना से सावधानी को लेकर विभिन्न फैसले लिए गए।
एचएयू के विदेशी विद्यार्थियों को परिजनों से न मिलने के निर्देश
कोरोना को लेकर विश्वविद्यालय में देर शाम को कुलपति प्रो. केपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोरोना से बचने के लिए हर जरूरी सावधानियां बरतने के आदेश दिए गए हैं। विवि प्रशासन के अनुसार एचएयू-लुवास के इंटरनेशनल हॉस्टलों में रहने वाले 80 से अधिक विद्यार्थियों को अपने देश न जाने और यहां आने वाले विदेशी लोगों से न मिलने को कहा है। हालांकि इस दौरान किसी भी अन्य राज्य या देश से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। वहीं, विवि में विद्यार्थियों की परीक्षाएं चलने के कारण कक्षाएं पहले ही नहीं लग रही हैं। 19 मार्च तक परीक्षाएं होने के बाद भी विद्यार्थियों की 31 मार्च तक कक्षाएं नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
कोरोना के महामारी घोषित होने के कारण फिलहाल हम कृषि मेला करवाने पर विचार नहीं कर सकते। आगामी दिनों में बीमारी पर कंट्रोल होता है तो ही कृषि मेले का आयोजन करवाया जाएगा। कोरोना को लेकर हर तरह की सावधानी बरती जा रही है।
प्रो. केपी सिंह, कुलपति, एचएयू हिसार।
गुजवि में शिक्षक अपनी कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पढ़ाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की छुट्टियां होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षकों को अपनी कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया है। इसी ग्रुप पर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना होगा। विद्यार्थियों को असाइनमेंट देेने के बाद शिक्षकों को विद्यार्थियों को ई-स्टडी मेटिरियल भी उपलब्ध करवाना होगा। कोरोना वायरस को लेकर विश्वविद्यालय में देर शाम को कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कुलपति ने ये निर्देश जारी किए हैं। इस बैठक में कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल भी शामिल थे।
गुजवि में हुई बैठक में लिए गए निर्णय
- 31 मार्च तक कोई कक्षाएं नहीं लगेंगी।
- 2 से 3 दिन में हॉस्टल वार्डन को हॉस्टल खाली करवाने के निर्देेश।
- सभी तरह के इंटरनल/माइनर और एक्सटर्नल एग्जाम स्थगित।
- ऑल इंडिया कबड्डी वुमन चैंपियनशिप स्थगित।
- डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत होने वाले पीसीपी कार्यक्रम स्थगित।
- सभी शिक्षक विद्यार्थियों के साथ इंटरनेट के माध्यम से जुड़े रहेंगे और विद्यार्थियों को दी जाने वाली असाइनमेंट केेे लिए ई-स्टडी मेटिरियल उपलब्ध करवाना होगा।
- शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाने होंगे और इसी पर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
- शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और रिसर्च स्कोलर विश्वविद्यालय में आएंगे, जबकि विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी।