फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All electricity in Hisar will be controlled by Skoda system

स्कॉडा सिस्टम से कंट्रोल होंगे हिसार के सभी बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
All electricity in Hisar will be controlled by Skoda system
हिसार। जिले के सभी बिजलीघर अब सुपरवाइजर कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजेशन (स्कॉडा) सिस्टम से कंट्रोल किए जाएंगे। स्कॉडा सिस्टम से जुड़ने जा रहे हैं। इसके लिए बिजली निगम ने सर्वे शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण में जिस बिजली घर या फिर किसी सब-डिविजन में कार्यों का लोड अधिक हो या फिर जहां मैनुअल कार्य अन्य सब-डिविजन की तुलना में अधिक है तो उसे स्कॉडा सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यह स्कॉडा सिस्टम गुरुग्राम के तर्ज पर कार्य करेंगे। स्कॉडा सिस्टम के आने से सब-डिविजन के हर कार्य कंप्यूटराइज्ड होंगे।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता गुरुग्राम जाकर स्कॉडा सिस्टम को समझेंगे, ताकि उसी तर्ज पर हिसार सर्कल में बिजली घरों में कार्य शुरू किए जा सके। शिकायतों से लेकर बिजली बिल व फॉल्ट से लेकर ट्रांसफार्मरों का कुल आंकड़ा सभी कंप्यूटराइज्ड होंगे, ताकि ऑनलाइन अपडेट से पारदर्शिता भी बने रहें। साथ ही मुख्यालय में बैठे अधिकारी भी एक क्लिक पर किसी भी शाखा के कार्य को कार्यालय में देख सकें।
विज्ञापन

सब-स्टेशन के पास नहीं होगा बिजली कट का कंट्रोल
स्कॉडा सिस्टम से बड़ा फायदा यह होगा कि बिजली कट का पूरा कंट्रोल स्कॉडा सेंटर के पास होगा। इसमें किसी भी एरिया में बिजली कट लगाना है तो सब-स्टेशन या फिर सब-डिविजन में बैठे कर्मचारी और अधिकारी नहीं कर पाएंगे। स्कॉडा सेंटर में बैठे अधिकारी या फिर कर्मचारी ही एक क्लिक दबाकर किसी भी एरिया की बिजली कट लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार सर्कल के सभी बिजली घर स्कॉडा सिस्टम से जुड़ेंगे। सर्वे शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह स्कॉडा सिस्टम गुरुग्राम तर्ज पर होगा। सिस्टम समझने के लिए मैं खुद गुरुग्राम जाऊंगा। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed